जुबीन गर्ग मौत मामला: कोर्ट ने आरोपी मैनेजर से जुड़े खातों को फ्रीज करने का दिया आदेश

गुवाहाटी, 29 अप्रैल . असम के मशहूर गायक जुबीन गर्ग की मौत से जुड़े मामले में Wednesday को बड़ा घटनाक्रम सामने आया. फास्ट ट्रैक कोर्ट ने दिवंगत गायक के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा से जुड़े कुछ लोगों के बैंक खातों को फ्रीज करने का आदेश दिया है. शर्मा इस मामले में कथित भूमिका को लेकर फिलहाल जेल में बंद है.

अदालत ने इसके साथ ही महाबीर एक्वा नामक संस्था को भी जब्त करने का निर्देश दिया है, जिसे शर्मा से जुड़ा बताया जा रहा है. अदालत के इस फैसले को मामले की सुनवाई में अहम कदम माना जा रहा है.

यह मामला जुबीन गर्ग की मौत से जुड़ा है, जिनका निधन पिछले साल 19 सितंबर को सिंगापुर के लाजरस आइलैंड के पास तैराकी के दौरान हुआ था. घटना से एक दिन बाद उन्हें एनईआईएफ बैनर के तहत आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देनी थी.

घटना के बाद असम Police की सीआईडी द्वारा गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने विस्तृत जांच की और दिसंबर में चार्जशीट दाखिल की थी. चार्जशीट में सात लोगों को आरोपी बनाया गया, जिनमें महंता का नाम भी शामिल है. इनमें से चार आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है.

इससे पहले असम के Chief Minister हिमंत बिस्व सरमा ने विधानसभा में चर्चा के दौरान इस मामले को “सीधी और साफ हत्या” करार दिया था, जिससे Government का रुख साफ हो गया था.

हालांकि, दूसरी ओर सिंगापुर Police की समानांतर जांच में किसी भी तरह की साजिश या हत्या के सबूत नहीं मिलने की बात कही गई थी. इसके बावजूद असम Government ने स्पष्ट किया है कि विदेशी एजेंसियों की जांच का असर राज्य में चल रही जांच और मुकदमे पर नहीं पड़ेगा.

मामले की अगली सुनवाई और जमानत याचिका पर फैसला अब काफी अहम माना जा रहा है.

डीएससी