
नोएडा, 30 जुलाई . दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित प्रदर्शन के दौरान Prime Minister के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में एक युवती के खिलाफ गौतमबुद्ध नगर Police कमिश्नरेट के थाना एक्सप्रेसवे में जीरो First Information Report दर्ज की गई है.
Police ने मामले को गंभीरता से लेते हुए भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह मामला 23 जुलाई को New Delhi स्थित जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन से जुड़ा है. शिकायतकर्ता स्मृति सिंह, पत्नी तेजेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान रुचिका सिंह ने सार्वजनिक रूप से Prime Minister के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया.
First Information Report में दर्ज शिकायत के मुताबिक, शिकायतकर्ता को इस घटना की जानकारी 23 जुलाई को प्राप्त हुई. शिकायत में कहा गया है कि आरोपी द्वारा दिए बयान से न केवल Prime Minister के संवैधानिक पद की गरिमा को ठेस पहुंची, बल्कि यह कृत्य जानबूझकर विद्वेष फैलाने और लोक शांति भंग करने की मंशा से किया गया प्रतीत होता है.
शिकायतकर्ता ने Police से अनुरोध किया कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया जाए. Police ने प्रथम दृष्टया शिकायत में लगाए गए आरोपों के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 352, 353(1) और 356(1) के अंतर्गत जीरो First Information Report दर्ज कर ली है.
जीरो First Information Report दर्ज होने के कारण आगे की विवेचना संबंधित अधिकार क्षेत्र की Police द्वारा की जाएगी. फिलहाल मामले की जांच जारी है और Police उपलब्ध साक्ष्यों, वीडियो फुटेज तथा अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई करेगी. Police अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
–
पीकेटी/डीकेपी
Skip to content