
नई दिल्ली, 20 जुलाई . यूक्रेनी President व्लोदिमिर जेलेंस्की ने दावा किया कि यूक्रेनी सेना ने रूस के भीतर कई अहम सैन्य और लॉजिस्टिक्स ठिकानों को निशाना बनाया है. उन्होंने साफ किया कि रूस के हर हमले का लगातार जवाब दिया जाएगा.
यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमिर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, ”मॉस्को क्षेत्र में हमारी लंबी दूरी की कार्रवाई और प्रतिबंधों का असर दिखा है. दुश्मन के लॉजिस्टिक्स केंद्रों और एक तेल भंडार (ऑयल डिपो) को निशाना बनाया गया. इसके लिए मैं हमारी अनमैन्ड सिस्टम्स फोर्सेज, खुफिया एजेंसियों, मिसाइल और आर्टिलरी बलों, और स्पेशल ऑपरेशंस फोर्सेज के जवानों का धन्यवाद करता हूं.”
जेलेंस्की ने बताया कि जिन ठिकानों को निशाना बनाया गया, वे हमारी सीमा से 400 किलोमीटर से भी जयादा दूर थे. इसके अलावा, काला सागर में रूस के तथाकथित ‘शैडो फ्लीट’ के दो टैंकरों और चार मालवाहक जहाजों को भी निशाना बनाया गया.
उन्होंने कहा कि रूस हमारे शहरों और बस्तियों पर जो भी हमला करता है, उसका हम हर बार उचित जवाब दे रहे हैं. इस युद्ध को खत्म होना चाहिए. यह तभी संभव है, जब इस युद्ध की एकमात्र वजह रूस पर दबाव और बढ़ाया जाए.
वहीं, रूसी अधिकारियों के मुताबिक, यूक्रेन ने Sunday रात मॉस्को और उसके आसपास के इलाकों पर ड्रोन से हमला किया. हमले में कई इमारतों में आग लग गई.
मॉस्को क्षेत्र के गवर्नर आंद्रे वोरोब्योव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘टेलीग्राम’ में बताया कि रात मॉस्को क्षेत्र में रूसी एयर डिफेंस ने दो ड्रोन मार गिराए. इनमें से एक ड्रोन ओडिन्त्सोवो शहरी जिले के चासत्सी इलाके में और दूसरा क्रास्नोगोर्स्क के पावशिन्स्काया पोयमा इलाके में गिराया गया.
उन्होंने बताया कि फिलहाल सभी आपातकालीन सेवाओं का मुख्य ध्यान दूसरे हादसे पर है. ड्रोन गिरने से हुए धमाके की वजह से एक बहुमंजिला इमारत की खिड़कियों के शीशे टूट गए और कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचा. हालांकि, किसी भी स्थानीय निवासी के घायल होने की सूचना नहीं है और न ही कहीं बड़ा नुकसान हुआ है. इस समय क्रास्नोगोर्स्क के प्रमुख आपदा प्रबंधन (एमसीएचएस) और अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर प्रभावित फ्लैटों का निरीक्षण कर रहे हैं. सभी लोगों से अपील है कि वे शांत रहें.
–
एवाई/एबीएम
Skip to content