जेलेंस्की ने सेना के शीर्ष कमांडरों के साथ की बैठक, जंग की स्थिति और रक्षा जरूरतों पर हुई चर्चा

नई द‍िल्‍ली, 19 जुलाई . रूस के साथ जारी संघर्ष के बीच यूक्रेन के President व्लोदिमिर जेलेंस्की ने सेना के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने बताया कि बैठक में युद्ध की मौजूदा स्थिति, सैनिकों की जरूरतों, हथियारों और ड्रोन की आपूर्ति समेत यूक्रेन की रक्षा से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा हुई.

यूक्रेन के राष्‍ट्रपत‍ि व्‍लोद‍िमिर जेलेंस्‍की ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पोस्‍ट में ल‍िखा, “Sunday को मैंने यूक्रेन की सेना के तीन अन्य अनुभवी अधिकारियों, यूक्रेन के सशस्त्र बलों के संयुक्त बलों के कमांडर मिखाइलो ड्रापाटी, सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ के उप प्रमुख वोलोदिमिर होरबाटियुक और यूक्रेन के एयरबोर्न असॉल्ट फोर्सेज के कमांडर ओलेह अपोस्टोल से बात की.”

जेलेंस्की ने बताया क‍ि सबसे पहले, मेजर जनरल ड्रापाटी ने सूमी, खार्किव, लुहांस्क और दोनेत्स्क क्षेत्रों की स्थिति के बारे में जानकारी दी. मैं उन सभी यूनिटों का आभारी हूं जो दुश्मन को प्रभावी तरीके से रोक रही हैं और रूसी सेना को उसके तय किए गए लक्ष्यों को हासिल करने से रोक रही हैं.

उन्‍होंने बताया क‍ि हमने अपने साझेदार देशों के साथ किए गए समझौतों को लागू करने और यूक्रेन की रक्षा के लिए जरूरी सामान की लगातार आपूर्ति पर चर्चा की. हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकताएं हवाई रक्षा को मजबूत करना और हर तरह के ड्रोन बनाने के लिए किए गए समझौतों को पूरी तरह लागू करना हैं.

जेलेंस्की ने बताया क‍ि हमने ओलेक्सांद्रिवका क्षेत्र और वहां एयरबोर्न असॉल्ट फोर्सेज के सक्रिय अभियानों पर भी चर्चा की. मैंने स्थिति के निष्पक्ष आकलन, इन क्षेत्रों में तैनात कोर और ब्रिगेड की मुख्य जरूरतों की विस्तृत समीक्षा, और समस्याओं को हल करने व आपूर्ति की कमियों को दूर करने के सुझावों की सराहना की.

यूक्रेनी राष्‍ट्रपत‍ि ने कहा क‍ि यूक्रेन की आजादी, हमारी जमीन और हमारे लोगों की रक्षा के लिए हमें एक भी दिन बर्बाद नहीं करना चाहिए.

रूस ने रव‍िवार को यूक्रेन के बैलिस्टिक मिसाइलों से ताबड़तोड़ हमला क‍िया. Sunday को करीब पांच घंटे तक चले इस भीषण हवाई हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 16 अन्य घायल हो गए.

यूक्रेनी अधिकारियों के अनुसार, रूस ने कीव पर लगभग 40 इस्कंदर-एम और हाइपरसोनिक जिरकॉन मिसाइलें दागीं. रात करीब 1:30 बजे (स्थानीय समयानुसार) हवाई हमले का सायरन बजा, जिसके तुरंत बाद वायु रक्षा प्रणालियां सक्रिय हो गईं. कुछ ही मिनटों में लगातार धमाकों और विस्फोटों की आवाजें सुनाई देने लगीं.

यूक्रेन के President वोलोदिमिर जेलेंस्की ने इसे अब तक के बड़े हमलों में से एक करार दिया है. हमले के कारण शहर के कई हिस्सों में आग लग गई और इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा.

President जेलेंस्की ने कहा है कि यूक्रेन रूस के हमलों का पूरी तरह उचित और सटीक जवाब दे रहा है. उन्होंने दावा किया कि यूक्रेनी बलों ने रूस के कई रणनीतिक ठिकानों और ईंधन केंद्रों को निशाना बनाया है.

एवाई/पीएम