
Mumbai , 17 अप्रैल . Actress जरीन खान पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. कुछ दिन पहले उनकी मां परवीन खान ने दुनिया को अलविदा कह दिया था. Friday को Actress ने अपनी मां के लिए खास पोस्ट किया.
Actress ने इंस्टाग्राम पर अपनी मां के साथ पुरानी यादों का मोंटाज वीडियो पोस्ट किया. वीडियो में जरीन और उनकी मां साथ में हंसती-खेलती नजर आ रही हैं.
जरीन ने पोस्ट में लिखा, “निश्चय ही हम ऊपरवाले के हैं और एक दिन हमें वहीं जाना है. मां, आपको गए हुए अभी बस 10 दिन हुए हैं. मैं दुनिया के लिए कोई बड़ा कैप्शन नहीं लिखूंगी, क्योंकि आप पहले से ही जानती हैं कि मैं अभी क्या महसूस कर रही हूं.”
उन्होंने आगे लिखा, “मेरे दिल में एक दर्द और खालीपन है, जिसे कोई भी भर नहीं सकता. आप हमेशा सही रहें और ऊपर अच्छे से रहें, जब तक हम फिर से नहीं मिलते हैं.”
Actress जरीन खान की मां लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही थीं. अक्टूबर 2025 में भी उनकी तबीयत खराब हुई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. Actress ने मां के स्वास्थ्य को लेकर social media पर पोस्ट भी किया था और लगातार अपडेट दे रही थीं. इसके साथ ही, फैंस से उनकी जल्दी ठीक होने और अच्छे स्वास्थ्य के लिए दुआ करने की अपील कर रही थीं.
जरीन खान अपनी मां के बहुत करीब थीं और अक्सर social media पर उनके साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती थीं.
जरीन खान ने 2010 में सलमान खान के साथ फिल्म ‘वीर’ से Bollywood में डेब्यू किया था. कटरीना कैफ से समानता के कारण चर्चा में आईं जरीन ने ‘हाउसफुल 2’, ‘हेट स्टोरी 3’ और ‘अक्सर 2’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया. उन्हें मुख्य रूप से ग्लैमरस भूमिकाओं के लिए जाना जाता है.
–
एनएस/एबीएम
Skip to content