सोनम वांगचुक को लेकर बोले जाहिद बेग, बिना बातचीत किए उठा ले गई पुलिस

New Delhi, 19 जुलाई . दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे धरना स्थल से सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को अचानक सफदरजंग अस्पताल ले जाए जाने के बाद Political प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं. विपक्षी दलों ने इस मामले को लेकर Government पर सवाल उठाए हैं. इसी कड़ी में Samajwadi Party (सपा) के नेता जाहिद बेग Sunday को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध स्थल पर पहुंचे और सोनम वांगचुक के समर्थन में अपनी बात रखी.

जाहिद बेग ने समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए कहा कि यह मुद्दा किसी एक Political दल तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के युवाओं और छात्रों से जुड़ा हुआ है. आज बड़ी संख्या में लोग इस मुद्दे को लेकर धरने पर बैठे हैं, लेकिन Government की ओर से अब तक बातचीत या हालचाल लेने के लिए भी कोई नहीं आया है. उन्होंने कहा कि Samajwadi Party पूरी तरह से छात्रों और इस आंदोलन से जुड़े लोगों के साथ खड़ी है.

सपा नेता ने आरोप लगाया कि जिस तरह से सोनम वांगचुक को Police धरना स्थल से लेकर गई, वह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिहाज से चिंताजनक है.

जाहिद बेग ने कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज सुनना और संवाद करना जरूरी है. उन्होंने कहा कि किसी भी आंदोलन या प्रदर्शन को लेकर Government और प्रशासन को संवेदनशील रवैया अपनाना चाहिए.

उन्होंने कहा कि सोनम वांगचुक को देशभर में समर्थन मिल रहा है और ऐसे में प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठना स्वाभाविक है. उन्होंने कहा कि Samajwadi Party इस पूरे मामले में छात्रों और युवाओं की आवाज के साथ खड़ी रहेगी.

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से लगातार खुलकर Samajwadi Party (सपा) नेता सोनम वांगचुक के विरोध प्रदर्शन का समर्थन कर रहे हैं. इसे पहले Thursday को Lok Sabha सांसद डिंपल यादव भी जंतर मंतर पर पहुंची थीं, जहां उन्होंने सीजेपी की मांगों का समर्थन करते हुए केंद्र Government पर निशाना साधा था.

पीआईएम/डीकेपी