
New Delhi, 26 जुलाई . Prime Minister Narendra Modi ने Sunday को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम 2026’ के प्रतिभागियों से संवाद किया. इस दौरान ‘माई भारत’ के स्वयंसेवकों ने सीमावर्ती गांवों में अपने अनुभव साझा किए और विकसित India के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर अपने विचार रखे.
कार्यक्रम के दौरान दिव्यांशु जोशी ने Prime Minister से कहा कि सभी माई India स्वयंसेवकों की ओर से वह यह विश्वास दिलाते हैं कि जेन जी विकसित India के सपने को साकार करने के लिए पूरी तरह समर्पित रहेगी.
उन्होंने कहा, “हमारे लिए जेन जी का मतलब केवल एक पीढ़ी नहीं, बल्कि राष्ट्र-निर्माण, चरित्र-निर्माण, सेवा और नवाचार है. यानी जेन जी का अर्थ है ‘राष्ट्र प्रथम’.”
दिव्यांशु ने बताया कि सीमावर्ती गांवों के दौरे के दौरान सभी युवाओं ने अपने अनुभवों का दस्तावेजीकरण किया और उन्हें डायरी में दर्ज किया. अब इन सभी अनुभवों को एक विस्तृत सार रिपोर्ट के रूप में संकलित कर जल्द ही Prime Minister के साथ साझा किया जाएगा.
इसी कार्यक्रम में एलएलबी की छात्रा निकिता ने भी सीमावर्ती हिमालयी क्षेत्रों की अपनी यात्रा का अनुभव साझा किया. उन्होंने कहा कि एक युवा महिला के रूप में दुर्गम पहाड़ी इलाकों की यात्रा उनके लिए बिल्कुल नया और चुनौतीपूर्ण अनुभव था, लेकिन स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया.
निकिता ने कहा, “मैं वहां मेहमान नहीं रही, बल्कि परिवार का हिस्सा बन गई. लोगों ने मुझे अपनी बेटी की तरह अपनाया. मुझे India की उन बेटियों पर गर्व है जो निडर होकर देश के सबसे दूरस्थ हिमालयी क्षेत्रों तक पहुंच रही हैं और नए अनुभव लेकर लौट रही हैं. यह केवल सड़क संपर्क में बदलाव नहीं, बल्कि समाज की सोच में भी परिवर्तन का प्रतीक है. ऐसी निडर बेटियां नए India की पहचान हैं.”
निकिता की बात पर प्रतिक्रिया देते हुए Prime Minister Narendra Modi ने कहा, “निकिता जी, आपको शायद पता होगा कि मैं हर दिवाली पर सीमा पर तैनात हमारे जवानों के बीच जाता हूं. संयोग से दिवाली 2016 में मैं भी सीमा से लगे चांगो गांव गया था.”
अपने अनुभव साझा करते हुए निकिता ने बताया कि धार गांव के दौरे के दौरान उन्होंने महिला सरपंच, निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, महिला किसानों, गांव के बुजुर्गों और बच्चों से मुलाकात की. उन्होंने कहा कि महिला प्रधान घर की जिम्मेदारियों के साथ खेती और नौकरी भी संभाल रही थी.
निकिता ने मुस्कुराते हुए कहा, “उन्हें देखकर मुझे फिल्म का मशहूर डायलॉग याद आया कि ‘वो स्त्री है, कुछ भी कर सकती है.’”
कार्यक्रम के दौरान Prime Minister ने युवाओं के अनुभवों की सराहना की और विकसित India के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया.
–
डीएससी
Skip to content