
कोलकाता, 12 जून . पश्चिम बंगाल Government के मंत्री जगन्नाथ चट्टोपाध्याय ने Prime Minister स्किलिंग एंड एम्प्लॉयबिलिटी ट्रांसफॉर्मेशन (पीएम-सेतु) पहल को राज्य के युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है.
उन्होंने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) का आधुनिकीकरण करना, युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप प्रशिक्षित करना और उन्हें बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है.
मंत्री जगन्नाथ चट्टोपाध्याय ने को बताया कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वर्ष 2024-25 के केंद्रीय बजट में देशभर के हजारों आईटीआई संस्थानों के विकास और उन्नयन के लिए 60 हजार करोड़ रुपए की महत्वाकांक्षी परियोजना की घोषणा की थी. इस योजना को Prime Minister स्किलिंग एंड एम्प्लॉयबिलिटी ट्रांसफॉर्मेशन यानी पीएम-सेतु नाम दिया गया था.
उन्होंने आरोप लगाया कि योजना के नाम में Prime Minister शब्द जुड़े होने के कारण राज्य Government ने पहले इस परियोजना को लेकर कोई ठोस पहल नहीं की.
उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा Government बनने के बाद इस योजना को लागू करने और उससे जुड़ने का निर्णय लिया गया. उनके अनुसार पीएम-सेतु योजना केंद्र Government, राज्य Government और औद्योगिक संगठनों के बीच समन्वय स्थापित कर युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान करने तथा प्रशिक्षण के बाद रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में काम करेगी.
जगन्नाथ चट्टोपाध्याय ने कहा कि आने वाले पांच वर्षों में इस योजना के तहत पश्चिम बंगाल में लगभग 5,000 से 6,000 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा. इस निवेश के माध्यम से आईटीआई संस्थानों में आधुनिक तकनीक, उन्नत प्रशिक्षण सुविधाएं और उद्योग आधारित पाठ्यक्रम विकसित किए जाएंगे. इससे राज्य के हजारों युवाओं को रोजगारोन्मुखी शिक्षा और कौशल प्रशिक्षण प्राप्त होगा, जिससे उनकी रोजगार क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी.
–
एएसएच/
Skip to content