ओडिशा के सुंदरगढ़ में युवक की हत्या, भागने के दौरान हादसे में एक आरोपी की मौत

भुवनेश्वर, 30 जून . Odisha के सुंदरगढ़ जिले में तीन बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद फरार होने के दौरान आरोपियों की कार सड़क हादसे का शिकार हो गई, जिसमें एक आरोपी की मौत हो गई. Police ने एक अन्य घायल आरोपी और एक नाबालिग को हिरासत में लिया है.

Police के अनुसार यह घटना सुंदरगढ़ जिले के तलसरा थाना क्षेत्र में Sunday और Monday की दरम्यानी रात हुई.

मृतक की पहचान Jharkhand के रांची जिले के चेंगाड़ा निवासी शिवधन लोहार के रूप में हुई है. वह अपने मित्र अनमोल मलिक, जो सुंदरगढ़ के तलसरा का रहने वाला है, के साथ Sunday शाम एक मरीज को इलाज के लिए सुंदरगढ़ सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल लेकर आया था.

इलाज के बाद दोनों अपने-अपने वाहनों से वापस तलसरा लौट रहे थे. अनमोल स्कॉर्पियो एसयूवी में और शिवधन मारुति ऑल्टो कार से जा रहे थे. इसी दौरान तीन बाइक सवार बदमाशों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया.

आधी रात के करीब सुभदेगा और तलसरा चौक के बीच आरोपियों ने पहले अनमोल की स्कॉर्पियो को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह वाहन नहीं रोकते हुए आगे निकल गया. इसके बाद बदमाशों ने शिवधन की ऑल्टो कार को तलसरा के पास रोक लिया.

आरोपियों ने शिवधन को कार से बाहर खींचकर उसके साथ मारपीट की, चाकू से हमला किया और उसका मोबाइल फोन तथा बटुआ लूट लिया. इसके बाद वे उसे जबरन कार में बैठाकर दुदुका रेलवे ओवरब्रिज के पास ले गए, जहां उस पर कई बार चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद शव को ओवरब्रिज के पास एक नाले में फेंक दिया गया.

वारदात के बाद आरोपी शिवधन की लूटी गई ऑल्टो कार से भेड़ाबहाल की ओर भाग रहे थे. Monday तड़के खमारबहाल के पास कोल कॉरिडोर सड़क पर उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई.

सूचना मिलने पर भासमा थाना Police मौके पर पहुंची और घायलों को सुंदरगढ़ जिला मुख्यालय अस्पताल पहुंचाया. हादसे में गंभीर रूप से घायल आरोपी सुवेंदु शेखर माझी की मौत हो गई, जबकि दूसरा आरोपी भूमेश्वर बेहरा को बेहतर इलाज के लिए राउरकेला अस्पताल रेफर किया गया.

मामले में घायल एक नाबालिग आरोपी को भी Police ने पकड़ लिया है. Police ने हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू और लूटी गई ऑल्टो कार भी बरामद कर ली है. मामले की जांच जारी है.

डीएससी