
ग्रेटर नोएडा, 19 मई . ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर क्षेत्र में नाली के पानी की निकासी और कूड़ा डालने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया था, जिसमें साजन भाटी नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. अब इस सनसनीखेज हत्याकांड में Police को एक और बड़ी सफलता मिली है.
थाना सूरजपुर Police ने मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त नैमपाल उर्फ मैमपाल को गिरफ्तार कर लिया है. Police की इस कार्रवाई के बाद मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़ गई है.
Police से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना 5 और 6 मई की रात थाना सूरजपुर क्षेत्र के ग्राम साकीपुर में हुई थी. गांव में नाली के पानी की निकासी तथा कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था. इसी विवाद ने उस रात हिंसक रूप ले लिया.
आरोप है कि कहासुनी के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और इसी दौरान साजन भाटी को गोली मार दी गई. गोली लगने से साजन गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया था.
मृतक साजन भाटी के चाचा द्वारा थाना सूरजपुर में तहरीर दी गई, जिसके आधार पर Police ने तत्काल मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू की. मामले की गंभीरता को देखते हुए Police की कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुट गई थीं.
थाना सूरजपुर Police ने लोकल इंटेलिजेंस और सर्विलांस की मदद से Sunday को वांछित अभियुक्त नैमपाल उर्फ मैमपाल पुत्र धर्मी को मोजरबीयर गोलचक्कर के पास से गिरफ्तार कर लिया.
गिरफ्तार आरोपी ग्राम साकीपुर का ही रहने वाला है और उसकी उम्र लगभग 48 वर्ष बताई जा रही है. Police आरोपी से पूछताछ कर मामले में अन्य तथ्यों की जानकारी जुटा रही है.
Police अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले इसी मामले में वीर सिंह, मंगेश उर्फ टिल्लू और वीरमती को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. अब नैमपाल की गिरफ्तारी के बाद Police का कहना है कि हत्याकांड में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है.
–
पीकेटी/डीकेपी
Skip to content