यमुना पुल से युवक नदी में कूदा, एनडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन जारी

New Delhi, 29 जून . राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दिल्ली-नोएडा-दिल्ली (डीएनडी) फ्लाईवे पर एक अज्ञात युवक ने यमुना नदी में छलांग लगा दी. घटना 28 और 29 जून की दरमियानी रात की बताई जा रही है. सूचना मिलते ही स्थानीय Police और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम मौके पर पहुंच गई है. गोताखोरों की मदद से नदी में युवक की तलाश जारी है.

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के इंस्पेक्टर प्रफुल्ल कुमार ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “हमें अपनी टीम से घटना की जानकारी मिली, अलर्ट मिलते ही द्वारका में हमारी बटालियन तुरंत बचाव कार्य के लिए निकल पड़ी और सुबह करीब 4 बजे घटनास्थल पर पहुंच गई थी, हमें सूचना मिली कि करीब 2:30 बजे एक व्यक्ति यमुना पुल से कूद गया. तलाशी अभियान जारी है.”

उन्होंने बताया कि इस घटना की जानकारी हमें कंट्रोल रूम के द्वारा मिली थी और लोकल Police द्वारा ये जानकारी प्राप्त हुई थी, तब से हमारा यहां बचाव-अभियान चल रहा है. अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है, तलाश जारी है, कई टीमें यमुना नदी में काम कर रही हैं.

जानकारी के मुताबिक 28 जून की देर रात एक व्यक्ति डीएनडी के यमुना ब्रिज पर पहुंचा. उस व्यक्ति ने ब्रिज की रेलिंग पार की और यमुना नदी में छलांग लगा दी. इस घटना की जानकारी किसी राहगीर ने तत्काल Police को दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची Police ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया. राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) को भी सहायता के लिए मौके पर बुला लिया गया.

एनडीआरएफ के सहयोग से पूरी रात यमुना नदी में छलांग लगाने वाले व्यक्ति की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया. सर्च ऑपरेशन Monday की सुबह भी जारी है. मौके पर लोगों की भारी भीड़ है, हालांकि, छलांग लगाने वाले व्यक्ति की पहचान अभी सामने नहीं आई है. करीब दर्जनभर गोताखोर यमुना में कूदे शख्स की तलाश में जुटे हैं.

अधिकारियों ने बताया कि हमें राहगीरों से मामले की सूचना मिली थी, युवक की पहचान की जा रही है. इसके लिए कई टीमें काम कर रही है, अभी तक शुरुआती जांच में कुछ जानकारी नहीं मिल पाई है, जल्द ही मामले की सच्चाई सामने लाई जाएगी कि आखिर युवक ने ऐसा कदम क्यों उठाया.

एएस