युवा देश की सबसे बड़ी ताकत, विकसित भारत के निर्माण में निभाएंगे अहम भूमिका: मंडाविया

New Delhi, 6 जून . केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने कहा कि India के युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं और ‘विकसित India 2047’ के लक्ष्य को साकार करने में उनकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होगी. उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में युवाओं को नवाचार, उद्यमिता, खेल, स्टार्टअप और सार्वजनिक सेवा जैसे क्षेत्रों में अभूतपूर्व अवसर मिले हैं.

डॉ. मंडाविया ने Saturday को राष्ट्रीय राजधानी के त्यागराज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित ‘यूथ फॉर विकसित भारत: माई India यूथ कन्वेंशन’ को संबोधित करते हुए यह बात कही. इस अवसर पर दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता भी मौजूद रहीं.

इस सम्मेलन में देशभर से 6,000 से अधिक युवाओं ने भाग लिया. इनमें छात्र, युवा पेशेवर, महिला उद्यमी, स्टार्टअप संस्थापक, कंटेंट क्रिएटर, इनोवेटर, उभरते नेता और विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाले युवा शामिल थे. कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका और वर्ष 2047 तक India को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को मजबूत करना था.

अपने संबोधन में डॉ. मंडाविया ने कहा कि India की करीब 65 प्रतिशत आबादी 35 वर्ष से कम आयु की है, जो देश की सबसे बड़ी जनसांख्यिकीय शक्ति है.

उन्होंने कहा, “युवा हमारी ताकत, हमारा गौरव, हमारा संकल्प और हमारा भविष्य हैं. Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में युवाओं के लिए नए अवसरों का सृजन हुआ है. आज भारतीय युवा स्टार्टअप, खेल, उद्यमिता, सार्वजनिक सेवा और रचनात्मक क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर देश की वैश्विक पहचान को मजबूत कर रहे हैं.”

उन्होंने ‘माई भारत’ की विभिन्न पहलों का उल्लेख करते हुए कहा कि यह मंच युवाओं की ऊर्जा और क्षमता को राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक रूप से आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है. उन्होंने हाल ही में माय India द्वारा बनाए गए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की भी सराहना की और युवाओं से स्वयंसेवा तथा राष्ट्रहित के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी की अपील की.

डॉ. मंडाविया ने कहा, “यह समय युवाओं का है. विकसित India का सपना युवाओं के विचारों, नवाचार और आकांक्षाओं से ही पूरा होगा. हमें मिलकर एक आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और प्रतिस्पर्धी India का निर्माण करना है, जो 140 करोड़ भारतीयों के सपनों को साकार करे.”

इस अवसर पर दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने कहा कि India के युवा अपनी प्रतिभा, मेहनत और दृढ़ संकल्प के दम पर देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा कि युवा मेहनती, दूरदर्शी, रचनात्मक और साहसी हैं तथा उनकी हर उपलब्धि विकसित India की दिशा में देश को मजबूत बनाती है.

Chief Minister ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्टता अनुशासन, समर्पण और निरंतर प्रयास से हासिल होती है. उन्होंने खेल, उद्यमिता, कंटेंट क्रिएशन, कला और सार्वजनिक सेवा के क्षेत्र में युवाओं की उपलब्धियों की सराहना की.

कार्यक्रम के दौरान गायिका और विधायक मैथिली ठाकुर, Actor विक्रांत मैसी, उद्यमी अमन गुप्ता और भारतीय क्रिकेटर जितेश शर्मा ने माय India और एनएसएस स्वयंसेवकों के साथ संवाद किया तथा अपने अनुभव साझा करते हुए युवाओं को उत्कृष्टता की ओर बढ़ने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया.

Actor विक्रांत मैसी ने Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में India की क्रिएटर इकोनॉमी के तेजी से विकास और डिजिटल सशक्तिकरण से मिले अवसरों पर प्रकाश डाला. वहीं, उद्यमी अमन गुप्ता ने India को दुनिया की स्टार्टअप राजधानी बनाने के लिए Government द्वारा किए जा रहे प्रयासों की चर्चा की.

सम्मेलन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया. भारतीय क्रिकेटर जितेश शर्मा ने “प्ले इन इंडिया, प्ले फॉर इंडिया” विषय पर अपने अनुभव साझा करते हुए युवाओं को खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया.

कार्यक्रम में युवा मामलों की सचिव पल्लवी जैन गोविल ने भी युवाओं की सतत भागीदारी और नेतृत्व क्षमता को मजबूत करने के लिए Government की प्रतिबद्धता दोहराई.

सम्मेलन का समापन ‘विकसित India संकल्प’ के साथ हुआ, जिसमें युवाओं ने वर्ष 2047 तक एक विकसित, आत्मनिर्भर और समावेशी India के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया.

डीएससी