लखनऊ के हजरतगंज में शराब पीने के दौरान बहस, गोली लगने से युवक घायल, दो संदिग्ध हिरासत में

Lucknow, 29 मई . हजरतगंज थाना क्षेत्र में देर रात शराब पीने के दौरान हुई बहस में गोली चलने की घटना सामने आई है. गोली लगने से एक युवक घायल हो गया. Police ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया और दो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है.

Police के अनुसार, Thursday -Friday की मध्यरात्रि करीब 1 बजे हरतगंज Police को सूचना मिली कि भाजपा कार्यालय के पास दारुलसफा इलाके में स्थित सुलभ कॉम्प्लेक्स के पीछे एक व्यक्ति को गोली लग गई है. सूचना मिलते ही Police टीम मौके पर पहुंची. वहां पाया गया कि 41/423 नरही, हजरतगंज निवासी विभू शुक्ला पुत्र स्वर्गीय राकेश कुमार शुक्ला को दाहिने पैर की जांघ में गोली लगी थी.

Police ने तुरंत घायल युवक को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया. डॉक्टरों ने बताया कि गोली जांघ में लगी है और घायल व्यक्ति खतरे से बाहर है. उसका उपचार चल रहा है.

Police की प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि विभू शुक्ला अपने साथी मोहम्मद शफीक (उम्र 28 वर्ष), पुत्र मोहम्मद रजा, निवासी जू वाल्दा कॉलोनी, नरही हजरतगंज के साथ सुलभ शौचालय के पीछे शराब पा रहा था. इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई और अचानक गोली चल गई.

Police ने घटनास्थल से सबूत जुटाए और दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है. हजरतगंज Police अधीक्षक ने बताया कि दोनों संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है. गोली किसके पास थी और किसने चलाई, इसकी जांच चल रही है. अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है.

हजरतगंज Lucknow का व्यस्त और संवेदनशील इलाका माना जाता है. इस घटना ने स्थानीय लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया है. आसपास के रहवासी बताते हैं कि रात के समय इस इलाके में शराब पीने वाले युवकों की आवाजाही रहती है, जिससे सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है.

Police ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है और cctv फुटेज की भी जांच शुरू कर दी है. Police का कहना है कि यह घटना शराब और व्यक्तिगत विवाद से जुड़ी लगती है, लेकिन पूरी जांच के बाद ही अंतिम निष्कर्ष निकाला जाएगा.

एससीएच/एएस