
वडोदरा, 23 मई . Gujarat के वडोदरा में Saturday को 19वें रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं को सरकारी नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र वितरित किए गए. इस कार्यक्रम में रेलवे, डाक विभाग, बैंक, स्वास्थ्य समेत विभिन्न सरकारी विभागों में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्तियां दी गईं. इसी तरह देशभर के 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए.
पीएम मोदी वर्चुअली कार्यक्रम से जुड़े और युवाओं को संबोधित किया. इसके साथ ही देश के कुल 47 स्थानों पर एक साथ रोजगार मेले आयोजित किए गए.
वडोदरा में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल विशेष रूप से उपस्थित रहे. उन्होंने युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए. रोजगार मिलने से युवाओं और उनके परिजनों में खुशी का माहौल देखने को मिला. Government के रोजगार अभियान से हजारों परिवारों को नया सहारा मिला है.
Union Minister सीआर पाटिल वडोदरा के प्रतापनगर रेलवे ऑडिटोरियम में आयोजित रोजगार मेला कार्यक्रम में शामिल हुए और नवनियुक्त युवाओं को शुभकामनाएं दीं. पीएम मोदी के नेतृत्व में चलाया जा रहा यह अभियान देश के युवाओं को पारदर्शी एवं तेज भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है. Prime Minister के मार्गदर्शन में युवा शक्ति को सशक्त बनाकर विकसित India के संकल्प को नई गति मिल रही है.
उन्होंने बताया कि पीएम मोदी के नेतृत्व में 51,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाना केवल रोजगार उपलब्ध कराना नहीं बल्कि उनके सपनों, आत्मनिर्भरता और विकसित India के संकल्प को नई ऊर्जा देना है. रेलवे, बैंकिंग, रक्षा, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में युवाओं की भागीदारी राष्ट्र निर्माण को और मजबूती प्रदान करेगी. सशक्त युवा विकसित India की सबसे बड़ी शक्ति हैं.
दूसरी ओर, विभिन्न विभागों में युवाओं को नौकरी की नियुक्ति पत्र मिलने से खुशी साफ तौर पर देखने को मिली. कुछ युवाओं के साथ ने बातचीत की. संजय सिंह ने कहा कि पीएम मोदी का आभार जताते हैं कि उनकी वजह से आज इतने बड़े कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र मिला है. हमें जो जिम्मेदारी मिली है, उसे हम ईमानदारी व निष्ठा से निभाएंगे. वहीं, एक अन्य युवती प्रिया ने कहा कि मेरे परिवार के लिए बहुत खुशी का पल है, मैंने सरकारी नौकरी पाने के लिए कड़ी मेहनत की थी. इस बार उम्मीद थी कि नौकरी मिल जाएगी और नियुक्ति पत्र देखने के बाद सपना सच में साकार हो गया.
एक अन्य युवा मिलन परमार ने कहा कि कड़ी मेहनत के बीच परिवार का सहयोग भी रहा. कई बार असफलता हाथ लगी लेकिन अंततः मेरा चयन रेलवे में हो गया. मैं पीएम मोदी का आभार जताता हूं.
–
डीकेएम/पीएम
Skip to content