
Lucknow, 9 अगस्त . काकोरी ट्रेन एक्शन की 101वीं वर्षगांठ के अवसर पर Sunday को राजधानी Lucknow में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत ‘तिरंगा यात्रा युवाओं के साथ’ का शुभारंभ किया गया.
Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सपूतों को नमन किया. उन्होंने कहा कि तिरंगा India की सादगी, विकास, विरासत और आन-बान-शान का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि युवा ऊर्जा को मिले उचित मंच, युवा देश की हर चुनौती का सामना करने में सक्षम है. कार्यक्रम में उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.
Chief Minister ने कहा कि हमारा युवा प्रतिभाशाली है और ऊर्जा का प्रतीक है. उसमें देश के सामने आने वाली हर चुनौती का सामना करने का सामर्थ्य है. इस युवा ऊर्जा को आगे बढ़ने के लिए उचित मंच उपलब्ध कराने की आवश्यकता है, ताकि युवा अपने पारंपरिक पाठ्यक्रम के साथ-साथ देश और समाज की चुनौतियों से निपटने के लिए भी खुद को तैयार कर सके. इसी भावना के साथ भाजपा की ओर से देशभर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है.
Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज काकोरी ट्रेन एक्शन का 101वां पर्व है. इस अवसर पर भाजपा की ओर से पूरे देश में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं. उन्होंने India की आजादी के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले सभी महान सपूतों को नमन किया. साथ ही डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डॉ. भीमराव आंबेडकर और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की.
योगी ने कहा कि India का तिरंगा केवल राष्ट्रीय ध्वज नहीं है, बल्कि यह देश की सादगी, विकास और उसकी आन, बान और शान का प्रतीक है. तिरंगा देश की राष्ट्रीय चेतना और गौरव को प्रदर्शित करता है. उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में देश की विरासत और राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है. विरासत और देश के महापुरुषों का अपमान करने वालों के खिलाफ कठोर दंड का प्रावधान किया गया है.
उन्होंने कहा कि India में रहकर देश की विरासत और महापुरुषों का अपमान करने की प्रवृत्ति स्वीकार नहीं की जा सकती. उन्होंने कहा कि तिरंगा देशवासियों के भीतर राष्ट्रभक्ति, एकता और राष्ट्रीय गौरव की भावना को मजबूत करता है. युवाओं को स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास और देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों के योगदान से परिचित कराना भी इस अभियान का महत्वपूर्ण उद्देश्य है.
Chief Minister ने कहा कि यह वर्ष राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के लिए भी महत्वपूर्ण है. इसके 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर पूरे देश में ‘वंदे मातरम’ का गायन किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान देश की राष्ट्रीय अस्मिता से जुड़े महत्वपूर्ण प्रतीक हैं और प्रत्येक नागरिक को इनके सम्मान की भावना को मजबूत करना चाहिए.
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि तिरंगे को हवा में लहराता देखकर हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा हो जाता है. यही तिरंगा है जिसकी रक्षा के लिए देश की सीमाओं पर तैनात जवान अपना सर्वोच्च बलिदान देने से पीछे नहीं हटते. उन्होंने कहा कि जब दुनिया के किसी मैदान में भारतीय तिरंगा लहराता है तो खिलाड़ियों के भीतर असंभव लक्ष्यों को हासिल करने की क्षमता और आत्मविश्वास पैदा होता है. तिरंगा 140 करोड़ देशवासियों के धड़कते दिलों की ऊर्जा और India की एकता का प्रतीक है.
कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने युवाओं और कार्यकर्ताओं से ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को जन-जन तक पहुंचाने और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक घर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आह्वान किया.
–
विकेटी/एएस
Skip to content