दादरी में मोटरसाइकिल के नीचे दबने से युवक की मौत, साइलेंसर से झुलसने की आशंका

ग्रेटर नोएडा, 25 मई . ग्रेटर नोएडा के थाना दादरी क्षेत्र में Sunday को एक दर्दनाक हादसे में युवक की मौत हो गई. घटना ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के पास बिसहाड़ा रोड की बताई जा रही है, जहां एक युवक अपनी बुलेट मोटरसाइकिल के नीचे दबा हुआ मिला. सूचना मिलते ही थाना दादरी Police मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की.

Police के अनुसार, Monday को थाना दादरी Police को सूचना प्राप्त हुई कि बिसहाड़ा रोड पर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के निकट एक व्यक्ति मोटरसाइकिल के नीचे दबा पड़ा है. सूचना मिलते ही Police टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. मौके पर पड़ी मोटरसाइकिल और युवक की स्थिति को देखकर Police ने प्राथमिक जांच शुरू की. मृतक की पहचान गौरव निवासी ग्राम पिलखनवाली, थाना सिकंदराबाद, बुलंदशहर के रूप में हुई है.

Police द्वारा मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है. युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है. प्रथमदृष्टया Police जांच में सामने आया है कि गौरव की मोटरसाइकिल अचानक फिसल गई होगी, जिसके चलते वह बाइक के नीचे दब गया. आशंका जताई जा रही है कि बुलेट मोटरसाइकिल का भार अधिक समय तक शरीर पर पड़े रहने के कारण वह खुद को बाहर नहीं निकाल सका. वहीं बाइक के गर्म इंजन और साइलेंसर से झुलसने के चलते उसकी हालत गंभीर हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई. Police ने लोगों को वहां से हटाकर स्थिति को नियंत्रित किया. थाना दादरी Police ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी. Police अधिकारियों का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. फिलहाल किसी प्रकार की आपराधिक घटना के संकेत नहीं मिले हैं. क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है.

पीकेटी/पीएम