युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए ‘युवा आयोग’ बनाया जाएगा: पुष्कर सिंह धामी

देहरादून, 15 अगस्त . उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने Saturday को बताया कि उनकी Government में हमेशा युवाओं को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी गई.

देहरादून में मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम धामी ने कहा कि हमने राज्य के हित और युवाओं की तरक्की के लिए जरूरी कदम उठाए हैं. युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए एक ‘युवा आयोग’ बनाया जाएगा जिसमें शिक्षा और प्रशिक्षण समेत सभी पहलुओं पर ध्यान दिया जाएगा. हमने आज इसकी घोषणा की है और यह आयोग जल्द ही युवाओं के व्यापक विकास के लिए काम करना शुरू कर देगा.

उन्होंने कहा कि डबल इंजन की Government में चाहे युवाओं से जुड़े फैसले हों, रोजगार से जुड़े मामले हों या फिर पारदर्शी प्रक्रिया के जरिए 34,000 युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना हो, युवा हमेशा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता रहे हैं.

Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पीएम मोदी के संबोधन का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवारों के युवाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की फ्री ऑनलाइन कोचिंग की घोषणा की. यह पहल कोचिंग का आर्थिक बोझ कम करने के साथ गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन को हर वर्ग और क्षेत्र के युवाओं तक पहुंचाएगी. इससे छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे.

इसी के साथ ही उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह गौरवपूर्ण दिवस उन महान स्वतंत्रता सेनानियों और अमर बलिदानियों को नमन करने का अवसर है, जिन्होंने मां भारती की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया.

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में देश आत्मविश्वास के साथ विकसित India के संकल्प की ओर तेजी से बढ़ रहा है. इसी संकल्प को साकार करते हुए हमारी Government विकसित, सशक्त और आत्मनिर्भर उत्तराखंड के निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रही है. आइए, इस पावन अवसर पर हम सभी राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर India के निर्माण का संकल्प लें.

सीएम धामी ने कहा कि मातृशक्ति सशक्तीकरण, जनकल्याण और भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस के साथ प्रदेश Government प्रभावी ढंग से कार्य कर रही है. दमदार निर्णयों और असरदार कार्यों के बल पर उत्तराखंड को आत्मनिर्भर, समृद्ध और सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का संकल्प निरंतर आगे बढ़ रहा है.

डीकेएम/