
भुवनेश्वर, 7 जुलाई . भुवनेश्वर-कटक कमिश्नरेट Police ने Tuesday को अंगुल जिले के एक 19 वर्षीय युवक को social media पर Odisha के Chief Minister मोहन चरण माझी सहित उच्च संवैधानिक पदों पर आसीन व्यक्तियों के खिलाफ एआई से तैयार की गई, मॉर्फ्ड और कथित रूप से मानहानिकारक सामग्री बनाने और शेयर करने के आरोप में गिरफ्तार किया है.
आरोपी की पहचान मनोरंजन प्रधान के रूप में हुई है, जो अंगुल जिले के बगेड़िया थाना क्षेत्र के पटाकुमुंडा गांव का निवासी है. उसे 4 जुलाई को भुवनेश्वर साइबर क्राइम और आर्थिक अपराध थाना में दर्ज एक मामले में भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया.
Police के अनुसार, यह मामला 4 जुलाई को social media की नियमित निगरानी के दौरान सामने आया. Police अधिकारियों ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कथित रूप से आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट होते हुए पाई.
बताया गया कि इस अकाउंट से उच्च संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्तियों को निशाना बनाते हुए एआई से तैयार या मॉर्फ्ड तस्वीरें और रील्स अपलोड तथा साझा की गई थीं. इनमें अश्लील भाषा, अभद्र इशारे और मानहानिकारक सामग्री शामिल थी.
Police सूत्रों का दावा है कि मनोरंजन प्रधान इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट चला रहा था. उसने कथित तौर पर अपने social media खातों पर कई वीडियो (रील्स) साझा किए, जिनमें Chief Minister और अन्य संवैधानिक पदाधिकारियों के खिलाफ अश्लील भाषा का इस्तेमाल किया गया था और Chief Minister की तस्वीरों को डिजिटल तरीके से आपत्तिजनक रूप में प्रस्तुत किया गया था.
आरोप है कि उसने विभिन्न घटनाओं का वर्णन करने के लिए अपमानजनक टिप्पणियां, अश्लील इशारे और मानहानिकारक बातें भी कीं. यह भी आरोप है कि उसने जानबूझकर Chief Minister की छवि को नुकसान पहुंचाने और युवाओं को गुमराह करने के उद्देश्य से इस सामग्री का निर्माण और प्रसार किया.
बता दें कि कमिश्नरेट Police ने Sunday को भी एक 22 वर्षीय युवक को मॉर्फ्ड अश्लील तस्वीरों और वीडियो वाली आपत्तिजनक रील्स social media पर प्रसारित करने के आरोप में गिरफ्तार किया था.
वहीं, social media पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर की गई इन गिरफ्तारियों पर प्रतिक्रिया देते हुए विपक्षी दल बीजू जनता दल (बीजेडी) ने Tuesday को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा. बीजेडी ने आरोप लगाया कि राज्य Government अपनी शक्ति का दुरुपयोग कर लोगों की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है.
–
एएमटी/डीकेपी
Skip to content