
चंडीगढ़, 20 मई . पंजाब के अमृतसर के थाना सिविल लाइन Police ने एक युवक को लड़की को भगाकर ले जाने और फिर दुष्कर्म करने के मामले में गिरफ्तार कर Wednesday को अदालत में पेश किया. Police के अनुसार, आरोपी को पहले छह दिन की रिमांड पर लिया गया था और अब उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए थाना सिविल लाइन के Police अधिकारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान गुरविंदर सिंह उर्फ गुरी चाहल के रूप में हुई है.
उन्होंने बताया कि पहले आरोपी के खिलाफ लड़की के पिता ने शादी का झांसा देकर उनकी बेटी को भगाकर ले जाने का मामला दर्ज कराया था, लेकिन जांच के दौरान इसमें दुष्कर्म की धारा भी जोड़ दी गई.
Police अधिकारी ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया गया था ताकि मामले की हर पहलू से जांच की जा सके. Police अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी लड़की को कहां लेकर गया था और इस पूरे मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं.
उन्होंने बताया कि मामले की जांच लगातार जारी है. Police द्वारा आरोपी से पूछताछ के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर कई अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने लाई जा सके.
Police के मुताबिक, आरोपी युवक की उम्र लगभग 30 वर्ष है और उसका परिवार खेतीबाड़ी से जुड़ा हुआ है. इसके साथ ही वह मोहाली में एक आईटी कंपनी भी चलाता था.
Police ने बताया कि फिलहाल उसके खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है. जांच के दौरान यदि कोई अन्य तथ्य या शिकायत सामने आती है तो उसके अनुसार भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने आगे बताया कि आरोपी को गुरदासपुर इलाके से गिरफ्तार किया गया था. उन्होंने कहा कि Police हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
–
डीके/एबीएम
Skip to content