
नोएडा, 6 जुलाई . नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया. स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई. Police ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया, आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल, Police मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सके.
Police से मिली जानकारी के अनुसार, 5 जुलाई को थाना एक्सप्रेसवे Police को मेमो के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि सेक्टर-135 स्थित वाजिदपुर गांव निवासी लक्की की स्विमिंग पूल में डूबने से मृत्यु हो गई है. सूचना मिलते ही Police टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. इसके बाद Police ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की. प्रारंभिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
Police अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि युवक की मौत केवल डूबने से हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण भी है. फिलहाल, सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है.
Police आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि हादसे के समय स्विमिंग पूल पर सुरक्षा के क्या इंतजाम थे तथा युवक किन परिस्थितियों में पानी में डूबा.
एक्सप्रेसवे थाने की Police का कहना है कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है. यदि जांच के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही या नियमों के उल्लंघन की बात सामने आती है तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.
–
पीकेटी/डीकेपी
Skip to content