आप हमेशा एक महान कोरियोग्राफर के रूप में याद की जाएंगी, सुभाष घई ने सरोज खान को किया याद

Mumbai , 3 जुलाई . भारतीय सिनेमा की दिग्गज कोरियोग्राफर सरोज खान की पुण्यतिथि पर पूरा फिल्म जगत उन्हें याद कर रहा है. Friday को मशहूर फिल्म निर्माता सुभाष घई ने भी उन्हें भावुक श्रद्धांजलि दी. फिल्म निर्माता ने सरोज खान के साथ अपने लंबे सफर को याद करते हुए कहा कि वह सिर्फ एक कोरियोग्राफर नहीं थीं, बल्कि भारतीय सिनेमा की एक ‘इंस्टीट्यूशनल’ थीं, जिनकी जगह कभी कोई नहीं ले सकता.

दिग्गज कोरियोग्राफर सरोज खान की पुण्यतिथि पर फिल्म निर्माता सुभाष घई ने Friday को उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने भारतीय सिनेमा में सरोज खान के अतुलनीय योगदान को याद करते हुए कहा कि उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी.

सुभाष घई ने social media पर एक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “प्रिय सरोज खान, भारतीय सिनेमा आपको हमेशा याद करेगा. आप एक ऐसी कोरियोग्राफर थीं, जिनमें गजब की सहज प्रतिभा और कलात्मक समझ थी. आप हर गाने में गीतकार, संगीतकार और निर्देशक की सोच का सम्मान करती थीं. खासकर मेरे और मुक्ता आर्ट्स के लिए आपका योगदान हमेशा यादगार रहेगा. हमने साथ काम किया, बहस भी की, कई बार सहमत हुए और कई बार असहमत भी, लेकिन एक निर्देशक के रूप में मेरी हर फिल्म का आप अहम हिस्सा थीं.”

उन्होंने लिखा, “आपकी सबसे बड़ी खासियत यह थी कि आप नए कलाकारों और डांस न जानने वालों को भी बेहतरीन डांसर बना देती थीं. मुझे आज भी याद है कि आपने ‘हीरो’ में जैकी श्रॉफ और ‘राम लखन’ में माधुरी दीक्षित को किस तरह तैयार किया था. साल 1983 में फिल्म ‘हीरो’ के लिए शुरू किए गए पहले फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफर पुरस्कार की विजेता भी आप ही थीं. इसके बाद का इतिहास सभी जानते हैं. आप हमेशा एक महान कोरियोग्राफर और शानदार इंसान के रूप में याद की जाएंगी.”

सरोज खान, जिन्हें प्यार से ‘मास्टरजी’ कहा जाता था, का 3 जुलाई 2020 को 71 वर्ष की उम्र में कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया था.

तीन बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीत चुकीं सरोज खान ने अपने लंबे करियर में 2,000 से अधिक गानों की कोरियोग्राफी की. उनके यादगार गीतों में ‘बेटा’ का ‘धक-धक करने लगा’, ‘तेजाब’ का ‘एक दो तीन’ और ‘मिस्टर इंडिया’ का ‘हवा हवाई’ शामिल हैं.

कोरियोग्राफर के रूप में उनकी आखिरी फिल्म ‘कलंक’ थी, जिसमें माधुरी दीक्षित नजर आई थीं. उनके निधन पर अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान समेत फिल्म जगत की कई हस्तियों ने शोक व्यक्त किया था.

पीके/