आप ‘आम’ नहीं, बल्कि बहुत खास हैं’, पीएम मोदी ने की ‘मन की बात’ में आम उत्पादक किसानों की तारीफ

New Delhi, 31 मई . Prime Minister Narendra Modi ने Sunday को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में देशभर के आम उत्पादक किसानों की सराहना करते हुए कहा कि उनके अथक परिश्रम और समर्पण की बदौलत ‘फलों का राजा’ आम हर साल लाखों परिवारों तक पहुंचता है.

Prime Minister ने कहा कि India में गर्मियों का मौसम आते ही आम की चर्चा हर घर में शुरू हो जाती है और शायद ही कोई ऐसा घर होगा, जहां आम को लेकर उत्साह न हो.

उन्होंने कहा, “हर इलाके का अपना आम, अपना स्वाद और अपनी खुशबू होती है. Maharashtra और कोंकण का हापुस (अल्फांसो), Gujarat का केसर, उत्तर प्रदेश का दशहरी और मेरी काशी का लंगड़ा आम लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं.”

पीएम मोदी ने लंगड़ा आम की खासियत का भी जिक्र करते हुए कहा कि पकने के बाद भी इसका रंग कई बार हरा ही रहता है. उन्होंने बिहार के जर्दालू आम की सुगंध की प्रशंसा करते हुए कहा कि उसकी खुशबू दूर से ही पहचान में आ जाती है. इसके अलावा उन्होंने चौसा और मालदा जैसी प्रसिद्ध किस्मों का भी उल्लेख किया.

Prime Minister ने कहा कि दक्षिण India में बंगनपल्ली, तोतापुरी, नीलम और मलगोवा आम की अपनी अलग पहचान है. वहीं, पश्चिम बंगाल का हिमसागर तथा Odisha और आंध्र प्रदेश का सुवर्णरेखा आम भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं.

उन्होंने कहा, “जगह बदलती है तो आम का रूप, रंग और स्वाद भी बदल जाता है. यही India की विविधता की खूबसूरती है.”

पीएम मोदी ने कहा कि अब भारतीय आमों की पहचान केवल गांवों और स्थानीय बाजारों तक सीमित नहीं है, बल्कि वे वैश्विक बाजारों तक भी पहुंच रहे हैं.

उन्होंने आम की खेती से जुड़े किसानों को संबोधित करते हुए कहा, “मैं ‘मन की बात’ के माध्यम से आम की पैदावार से जुड़े अपने किसान भाई-बहनों की प्रशंसा करता हूं. आप देश की कृषि अर्थव्यवस्था के लिए आम किसान नहीं, बल्कि बहुत विशेष हैं. ऐसे ही छाए रहिए.”

Prime Minister के इस संदेश को आम उत्पादक किसानों के उत्साहवर्धन और भारतीय कृषि की विविधता को सम्मान देने के रूप में देखा जा रहा है.

एएमटी/एएस