
झांसी, 21 जून .अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने कहा कि योग केवल 21 जून तक सीमित नहीं होना चाहिए. इसे जीवनशैली का हिस्सा बनाना होगा. स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ राष्ट्र का आधार है. भारतीय ऋषि परंपरा ने जो भी पर्व और उत्सव निर्धारित किए, उनके पीछे प्रकृति के साथ सामंजस्य का भाव रहा है. हमारी संस्कृति का उद्देश्य प्रकृति के साथ रहकर जीवन को संतुलित बनाना है. Chief Minister विश्व योग दिवस के अवसर पर झांसी में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में शामिल हुए.
‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’ (स्वस्थ आयु के लिए योग) थीम के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में सीएम योगी ने आयुष विभाग की आयुष ई-पत्रिका का विमोचन भी किया. सीएम योगी ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi ने India की परंपरा और विरासत को वैश्विक मान्यता दिलाने का कार्य किया है. उनके प्रयासों के कारण आज 140 करोड़ भारतीय दुनिया में गौरव के साथ आगे बढ़ रहे हैं और विकसित India की संकल्पना को नई दिशा मिली है. Prime Minister जी स्वयं प्रत्येक वर्ष अलग-अलग राज्यों में जाकर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रमों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करते हैं. Chief Minister ने कहा कि हमारे शास्त्रों में कहा गया है कि शरीरमाद्यं खलु धर्मसाधनम् अर्थात स्वस्थ शरीर ही सभी कर्तव्यों और पुरुषार्थों की साधना का माध्यम है.
सीएम योगी ने कहा कि यदि शरीर स्वस्थ व निरोग नहीं होगा तो कोई भी व्यक्ति जीवन के किसी भी लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर सकता. स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मस्तिष्क वाला छात्र ही अपने जीवन में सफलता की ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा. स्वस्थ किसान खेती-किसानी में नई उपलब्धियां हासिल करेगा और समाज के लिए प्रेरणा बनेगा. स्वस्थ श्रमिक अपने परिश्रम से विकास और निर्माण की नई इबारत लिखेगा. स्वस्थ वैज्ञानिक देश को नए-नए अनुसंधान और उपलब्धियां प्रदान करेगा. स्वस्थ नागरिक ही स्वस्थ राष्ट्र का आधार बन सकता है. उन्होंने कहा कि मोदी जी ने देश में सबसे लंबे समय तक निर्वाचित Prime Minister के रूप में कार्य करने का रिकॉर्ड बनाया है. उन्होंने India की विरासत को सम्मान दिलाने और उसे वैश्विक मंच पर स्थापित करने का कार्य किया है.
उन्होंने कहा कि आज दुनिया के लगभग 200 देश योग से जुड़ चुके हैं. दुनिया के विभिन्न देशों में योग के प्रति लोगों में विशेष आकर्षण पैदा हुआ है. Prime Minister जी ने आयुष और पारंपरिक चिकित्सा के क्षेत्र में India के युवाओं के लिए रोजगार और अवसरों का नया द्वार खोला है. Chief Minister योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भी आयुष विभाग लगातार कार्य कर रहा है. यदि शरीर स्वस्थ होगा तो मस्तिष्क भी स्वस्थ होगा, स्वस्थ मस्तिष्क होगा तो बुद्धि स्वस्थ होगी और स्वस्थ बुद्धि होगी तो आत्मा भी स्वस्थ होगी. आत्मा में ईश्वर का वास होता है. इसलिए स्वस्थ शरीर पूरे जीवन का मूल आधार है और योग इसका सबसे प्रभावी माध्यम है.
उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में वर्ष में दो बार नवरात्रि का आयोजन होता है. इसके पीछे भी ऊर्जा और प्रकृति का विज्ञान छिपा हुआ है. नवरात्रि ऐसे समय में आती है जब ऋतुओं का परिवर्तन होता है और प्रकृति विशेष ऊर्जा प्रदान करती है. 21 जून का दिन विशेष महत्व रखता है क्योंकि यह वर्ष का सबसे लंबा दिन होता है. आज के दिन सूर्य का प्रकाश सबसे अधिक समय तक धरती को प्राप्त होता है. सूर्य को जगत का पिता कहा गया है. जो व्यक्ति और वनस्पति सूर्य के जितने अधिक सानिध्य में रहते हैं, उनमें उतनी ही अधिक ऊर्जा, तेज और क्षमता विकसित होती है.
सीएम योगी ने कहा कि योग की परंपरा आदियोगी भगवान शिव से प्रारंभ हुई और ऋषि-मुनियों ने इसे पूरी दुनिया तक पहुंचाया. एक समय ऐसा आया जब हम अपनी इस महान विरासत को भूलने लगे थे, लेकिन Prime Minister जी के प्रयासों से India फिर से अपनी सांस्कृतिक धरोहर पर गर्व का अनुभव कर रहा है. इस वर्ष मोदी जी ने ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ थीम दी है, जिसका उल्लेख हमारे ऋषियों ने भी किया है. उन्होंने शास्त्रों का जिक्र करते हुए कहा- “न तस्य रोगो न जरा न मृत्युः प्राप्तस्य योगाग्निमयं शरीरम्” अर्थात जिसका शरीर योग की अग्नि से तपकर सुदृढ़ हो गया हो, उसके पास न रोग आता है, न समय से पहले बुढ़ापा और न ही दुर्बलता. यदि हमें रोगों और समय से पहले आने वाले बुढ़ापे से बचना है तो योग को नियमित रूप से अपने जीवन का हिस्सा बनाना होगा.
उन्होंने कहा कि उन्हें प्रसन्नता है कि Governor आनंदीबेन पटेल जी प्रदेश में योग दिवस कार्यक्रमों का नेतृत्व कर रही हैं. उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज में, उपChief Minister बृजेश पाठक Lucknow में तथा प्रदेश Government के अन्य मंत्री और वरिष्ठ प्रशासनिक एवं Police अधिकारी अलग-अलग जनपदों में योग दिवस कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं. प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों, 825 विकासखंड मुख्यालयों, 350 तहसीलों और 762 नगर निकायों में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरी भव्यता और दिव्यता के साथ मनाया जा रहा है.
–
विकेटी/पीएम
Skip to content