
विजयवाड़ा, 21 जून . 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आंध्र प्रदेश के Chief Minister एन. चंद्रबाबू नायडू ने राज्य में योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं. उन्होंने कहा कि Government का लक्ष्य योग को हर घर तक पहुंचाना और लोगों को समग्र स्वास्थ्य प्रदान करना है. इसी दिशा में राज्य के हर गांव में स्थायी योग केंद्र स्थापित किए जाएंगे.
विजयवाड़ा के इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में Chief Minister चंद्रबाबू नायडू ने हिस्सा लिया. इस दौरान प्रसिद्ध योग गुरु बाबा रामदेव भी मौजूद रहे. बाबा रामदेव ने Chief Minister चंद्रबाबू नायडू और शिक्षा मंत्री नारा लोकेश को विभिन्न योगासन करवाए और उनका मार्गदर्शन किया.
‘योगांध्र’ लोगो वाली टी-शर्ट पहनकर Chief Minister ने प्राणायाम, अनुलोम-विलोम और कई अन्य योगासनों का अभ्यास किया. सुबह 5 बजे से शुरू हुए इस कार्यक्रम में बाबा रामदेव ने हजारों लोगों को योगाभ्यास कराया. स्टेडियम छात्रों, युवाओं, अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों से खचाखच भरा हुआ था.
कार्यक्रम के दौरान Chief Minister ने लोगों को समाज के कल्याण और जिम्मेदार नागरिक बनने की शपथ भी दिलाई. उन्होंने बताया कि वर्तमान में राज्य के 1.33 लाख योग केंद्रों पर एक करोड़ से अधिक लोग नियमित रूप से योग कर रहे हैं.
Chief Minister ने घोषणा की कि ‘स्वर्ण ग्राम’ और ‘स्वर्ण वार्ड’ कार्यालयों में स्थायी योग केंद्र बनाए जाएंगे. योग कार्यक्रमों की निगरानी के लिए जिला और मंडल स्तर पर अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी. साथ ही मानक योग प्रोटोकॉल तैयार करने के लिए विशेषज्ञों की एक टीम गठित की जाएगी. योग गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए ‘योगांध्र’ नाम से एक विशेष पोर्टल भी शुरू किया जाएगा.
चंद्रबाबू नायडू ने योग को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए Prime Minister Narendra Modi का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि Prime Minister मोदी ने India की शक्ति को दुनिया के सामने प्रस्तुत किया है. उनके प्रयासों की बदौलत आज 190 देशों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि India विश्वगुरु है और पूरी दुनिया को दिशा दिखाने की क्षमता रखता है.
Chief Minister ने कहा कि योग शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की फिटनेस को मजबूत बनाता है. उन्होंने बाबा रामदेव के प्रयासों की भी सराहना की, जिन्होंने योग को आम लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.
उन्होंने कहा कि भविष्य तकनीक और आध्यात्मिकता के मेल में है. एक स्वस्थ, समृद्ध और खुशहाल आंध्र प्रदेश का निर्माण योग और आध्यात्मिकता के माध्यम से किया जा सकता है. उन्होंने बताया कि वह पिछले 30 वर्षों से नियमित योग कर रहे हैं और व्यस्त जीवन तथा चुनौतियों के बीच भी योग उन्हें ऊर्जा और संतुलन देता है.
चंद्रबाबू नायडू ने लोगों से जंक फूड और फास्ट फूड से दूर रहने की अपील की. उन्होंने कहा कि Government प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रही है और रसायन-मुक्त भोजन बीमारियों से बचाने में मदद करता है. राज्य में हरित क्षेत्र को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है. साथ ही, 15 अगस्त से पूरे राज्य में ‘संजीवनी’ परियोजना लागू की जाएगी, जिसमें योग को भी शामिल किया जाएगा. उन्होंने लोगों से रोजाना कम से कम एक घंटा योग, ध्यान और प्राणायाम के लिए निकालने का आग्रह किया.
Chief Minister ने बताया कि अगले वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन तिरुपति में किया जाएगा. उन्होंने याद दिलाया कि विशाखापत्तनम में आयोजित ‘योगांध्र-2025’ कार्यक्रम ने Prime Minister मोदी की उपस्थिति में गिनीज और विश्व रिकॉर्ड बनाए थे.
कार्यक्रम के दौरान राज्य में 1.07 करोड़ लोगों और 2.5 लाख योग प्रशिक्षकों की भागीदारी के लिए दो ‘वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ प्रमाण पत्र Chief Minister को मंच पर प्रदान किए गए. इस अवसर पर Union Minister राममोहन नायडू, भूपतिराजु श्रीनिवास वर्मा, शिक्षा मंत्री नारा लोकेश, कई राज्य मंत्री, सांसद, वरिष्ठ अधिकारी, पतंजलि आयुर्वेद के सह-संस्थापक आचार्य बालकृष्ण और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.
–
एएस
Skip to content