राम गोपाल वर्मा की तारीफ पर गदगद हुईं यामी गौतम, कहा- ‘सफर ही सबसे बड़ा शिक्षक रहा’

Mumbai , 21 जुलाई . Actress यामी गौतम इन दिनों ‘आर्टिकल 370’ से मिले राष्ट्रीय पुरस्कार को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं. Actress ने Tuesday को social media के जरिए मनोरंजन जगत में बिताए लंबे सफर को सबसे बड़ा शिक्षक बताया.

दरअसल, यामी की इस जीत पर निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने social media प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए बधाई दी थी, जिस पर यामी ने खुशी जाहिर करते हुए उनका धन्यवाद किया. Actress ने अपने सफर को याद करते हुए टेलीविजन की दुनिया को ‘सबसे बड़ा टीचर’ बताया.

Actress ने लिखा, “बहुत-बहुत धन्यवाद, सर. आपके शब्द मेरे लिए बहुत मायने रखते हैं. यह सफर सच में मेरे लिए सबसे बड़ा शिक्षक रहा है और आपके प्रोत्साहन व सहयोग के लिए मैं दिल से आभारी हूं. आगे भी सीखते, आगे बढ़ते और अपने काम के प्रति ईमानदार बने रहने की कोशिश जारी रहेगी.”

Actress यामी गौतम ने टेलीविजन इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरुआत कर खुद को हिंदी सिनेमा की सफल Actress के रूप में स्थापित किया.

बता दें कि ‘आर्टिकल 370’ 2024 में रिलीज हुई एक Political एक्शन-थ्रिलर फिल्म थी. यह फिल्म जम्मू-कश्मीर को संविधान के अनुच्छेद 370 के तहत प्राप्त विशेष दर्जे को निरस्त करने और राज्य से आतंकवाद के खात्मे की ऐतिहासिक और Political पृष्ठभूमि पर आधारित है.

फिल्म में Actress यामी गौतम ने ‘जूनी हक्सर’ नामक एक खुफिया (इंटेलिजेंस) अधिकारी की भूमिका अदा की थी और प्रियमणि ने पीएमओ सचिव ‘राजेश्वरी स्वामीनाथन’ की मुख्य भूमिका निभाई थी. इनके अलावा अरुण गोविल (Prime Minister) और किरण करमाकर (गृह मंत्री) के किरदार में नजर आए थे.

इसका निर्देशन आदित्य सुहास जाम्भले ने किया था. इसकी पटकथा 2016 की कश्मीर अशांति और अनुच्छेद 370 को हटाने के गुप्त मिशन के इर्द-गिर्द घूमती है. सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन के बाद, यह फिल्म जी5 और नेटफ्लिक्स पर भी उपलब्ध है.

फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत सफल रही थी. फिल्म ने 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में बड़ी सफलता हासिल करते हुए ‘सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म’ का पुरस्कार जीता और यामी गौतम को ‘सर्वश्रेष्ठ Actress’ का पुरस्कार मिला.

एनएस/एबीएम