
बीजिंग, 26 जुलाई . चीनी President शी चिनफिंग ने 26 जुलाई को मालदीव के President मोहम्मद मुइज़ु को संदेश भेजकर मालदीव की स्वतंत्रता की 61वीं वर्षगांठ की बधाई की.
शी ने अपने संदेश में कहा कि चीन और मालदीव की मैत्रीपूर्ण आवाजाही का लंबा इतिहास है. राजनयिक सम्बंध की स्थापना के 54 वर्षों में दोनों देशों ने हमेशा शांतिपूर्ण सहअस्तित्व के पाँच सिद्धांतों पर मैत्रीपूर्ण सम्बंधों का विकास किया है, जिसने दोनों देशों की जनता के लिए ठोस लाभ लाया. वर्ष 2024 में President मुइजू की चीन यात्रा के दौरान हम एक साथ द्विपक्षीय संबंध को सर्गांवीण रणनीतिक साझेदारी तक उन्नत कर चीन-मालदीव साझा भविष्य वाले समुदाय के निर्माण पर सहमत हुए. मैं President मुइजू के साथ समान कोशिश कर परंपरागत मैत्री का प्रचार कर व्यावहारिक सहयोग गहराने और चीन-मालदीव साझे भविष्य वाले समुदाय का निर्माण आगे बढाने को तैयार हूं ताकि दोनों देशो की जनता को अधिक कल्याण मिले.
उस दिन चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने भी अपनी समकक्ष इरुथिशम एडम को मालदीव की स्वतंत्रता की 61वीं वर्षगांठ पर बधाई संदेश भेजा.
(साभार – चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)
–
डीकेपी/
Skip to content