शी चिनफिंग ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से भेंट की

बीजिंग, 25 मई . चीनी President शी चिनफिंग ने पेइचिंग में यात्रा पर आए Pakistanी Prime Minister शहबाज शरीफ से मुलाकात की.

शी चिनफिंग ने कहा कि चीन-पाक राजनयिक संबंध की स्थापना के 75 वर्षों में दोनों देश एक दूसरे पर विश्वास और समर्थन करते हैं, जिससे प्रगाढ़ परंपरागत मित्रता बनी है. दोनों पक्षों के पारस्परिक रणनीतिक विश्वास और व्यावहारिक सहयोग ने प्रभावी ढंग से अपने-अपने देश के विकास को बढ़ावा दिया है. चीन हमेशा Pakistan को अपनी पड़ोसी कूटनीति की प्राथमिक दिशा में रखता है. दोनों पक्षों को नए युग में अधिक घनिष्ठ चीन-पाक साझे भविष्य वाले समुदाय के निर्माण में तेजी लानी चाहिए.

शी ने बल दिया कि चीन Pakistan द्वारा स्वतंत्रता, प्रभुसत्ता और प्रादेशिक अखंडता की सुरक्षा करने का डटकर समर्थन करता है. दोनों पक्षों को चीन-पाक साझे भविष्य वाले समुदाय के निर्माण की कार्रवाई योजना आगे बढ़ाते हुए कृषि, व्यवसाय, एआई तथा प्रतिभा प्रशिक्षण समेत चौतरफा सहयोग गहराना चाहिए. दोनों पक्षों को अधिक ऊंचे स्तर और अधिक विस्तृत दायरे वाला सुरक्षा सहयोग चलाकर एक साथ क्षेत्रीय शांति व स्थिरता की सुरक्षा करनी चाहिए. चीन Pakistan द्वारा मध्यपूर्व शांति की बहाली के लिए मध्यस्थता करने की भूमिका की प्रशंसा करता है.

शहबाज शरीफ ने कहा कि Pakistan हमेशा चीन का अच्छा दोस्त और साझेदार बनना चाहता है. Pakistan चीन के साथ राजनयिक सम्बंध की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ मनाने, चीन के देश शासन के अनुभव से सीखने, बेल्ट एंड रोड सहयोग गहराकर चीन-पाक आर्थिक गलियारे का निर्माण बढ़ाने का उत्सुक है. मध्य पूर्व स्थिति पर President शी द्वारा प्रस्तुत चार सूत्रीय मत शांति लाने की मार्गदर्शक योजना है. Pakistan विश्व शांति व स्थिरता बढ़ाने के लिए चीन के साथ समन्वय मजबूत करेगा.

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

एबीएम/