शी चिनफिंग ने कंबोडियाई नेता हुन सेन से मुलाकात की

बीजिंग, 26 जून . चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की केंद्रीय समिति के महासचिव और President शी चिनफिंग ने पेइचिंग में कंबोडियाई पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष और सीनेट के अध्यक्ष हुन सेन से मुलाकात की.

शी चिनफिंग ने कंबोडियाई पीपुल्स पार्टी की 75वीं वर्षगांठ पर बधाई दी. उन्होंने विश्वास जताया कि कंबोडियाई पीपुल्स पार्टी के नेतृत्व में कंबोडिया देश निर्माण और राष्ट्रीय पुनरुत्थान के अपने प्रयासों में लगातार नई उपलब्धियां हासिल करता रहेगा.

उन्होंने कहा कि पिछले साल अप्रैल में उन्होंने कंबोडिया की राजकीय यात्रा की थी, जहां कंबोडियाई नेताओं के साथ मिलकर नए युग में चीन-कंबोडिया साझा भविष्य समुदाय के निर्माण का नया अध्याय शुरू किया गया. पिछले एक वर्ष में दोनों देशों के बीच Political विश्वास और मजबूत हुआ है, विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग गहरा हुआ है और दोनों देशों की पारंपरिक मित्रता ने नए दौर में नई अहमियत हासिल की है.

शी चिनफिंग ने जोर देकर कहा कि मौजूदा अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्थिति जटिल और गहरे बदलावों के दौर से गुजर रही है. ऐसे समय में चीन और कंबोडिया को अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और विकास को मजबूत करना चाहिए. उन्होंने कहा कि दोनों देशों को रणनीतिक आपसी विश्वास की नींव और मजबूत करनी चाहिए, विकास और पुनरुत्थान की राह पर मजबूती से आगे बढ़ना चाहिए, अपने देशों में दीर्घकालिक शांति और स्थिरता बनाए रखनी चाहिए तथा रणनीतिक सहयोग का आदर्श उदाहरण पेश करना चाहिए.

उन्होंने कहा कि चीन, कंबोडिया द्वारा एक-चीन सिद्धांत का पालन करने और चीन की प्रमुख अवधारणाओं व पहलों का सबसे पहले समर्थन करने की सराहना करता है. चीन, कंबोडिया के साथ समन्वय और सहयोग बढ़ाने के लिए तैयार है, ताकि क्षेत्र में पड़ोसी देशों के बीच मित्रता तथा सहयोग और उभय जीत की भावना को और मजबूत किया जा सके.

हुन सेन ने कहा कि वे President शी चिनफिंग द्वारा चीन-कंबोडिया की अटूट मित्रता और नए युग में साझा भविष्य वाले कंबोडिया-चीन समुदाय के निर्माण के बारे में किए गए आकलन से पूरी तरह सहमत हैं. उन्होंने शी चिनफिंग के नेतृत्व में सीपीसी केंद्रीय समिति के मार्गदर्शन में चीन द्वारा हासिल की गई उल्लेखनीय विकास उपलब्धियों पर हार्दिक बधाई दी.

उन्होंने कहा कि चीन ने दुनिया के सभी देशों, विशेष रूप से कंबोडिया सहित वैश्विक दक्षिण के देशों की स्थिरता और विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है.

हुन सेन ने कंबोडिया Government और कंबोडियाई पीपुल्स पार्टी को उनकी राष्ट्रीय परिस्थितियों के अनुरूप विकास का मार्ग चुनने, आर्थिक और सामाजिक विकास को आगे बढ़ाने तथा राष्ट्रीय मूल हितों की रक्षा करने में लगातार समर्थन देने के लिए चीन का आभार व्यक्त किया.

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्थिति में चाहे कितना भी बदलाव आए, कंबोडिया चीन के साथ अपनी मित्रता पर अडिग रहेगा, एक-चीन सिद्धांत का दृढ़ता से समर्थन करता रहेगा, चीन के पूर्ण राष्ट्रीय एकीकरण के सभी प्रयासों का समर्थन करेगा और किसी भी प्रकार की ‘थाईवान स्वतंत्रता’ की अलगाववादी गतिविधियों का दृढ़ता से विरोध करेगा.

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

एबीएम/