भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर विश्व नेताओं ने दी शुभकामनाएं, लोकतांत्रिक यात्रा और वैश्विक भूमिका को सराहा

New Delhi, 15 अगस्त . India के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कई विश्व नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और India की लोकतांत्रिक यात्रा, मजबूत साझेदारियों तथा क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देने में उसकी बढ़ती वैश्विक भूमिका की सराहना की.

मालदीव के पूर्व President इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने भी President द्रौपदी मुर्मू, Prime Minister Narendra Modi और India की जनता को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि 1947 में स्वतंत्रता हासिल करने के बाद India की यात्रा मालदीव जैसे विकासशील देशों के लिए लोकतंत्र की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा रही है.

सोलिह ने India और मालदीव के बीच दोस्ती और सहयोग के करीबी संबंधों के लगातार मजबूत होने की उम्मीद जताई.

मालदीव नेशनल पार्टी (एमएनपी) के अध्यक्ष मोहम्मद नाजिम ने भी India को शुभकामनाएं दीं और India को मालदीव का करीबी मित्र तथा विश्वसनीय साझेदार बताया. उन्होंने Prime Minister Narendra Modi और सभी भारतीयों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए India की समृद्धि की कामना की.

इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने का विशेष उल्लेख किया जा रहा है. साथ ही 2047 तक विकसित India के निर्माण में देश के युवाओं की ऊर्जा, आकांक्षाओं और योगदान को भी प्रमुखता दी जा रही है.

भूटान के Prime Minister शेरिंग तोबगे ने भी फेसबुक पर बड़े भाई पीएम मोदी और भारतीय जनता को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने लिखा, “मेरे बड़े भाई पीएम Narendra Modi और India के लोगों को, मैं 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं.” उन्होंने कामना की कि दोनों देशों के बीच दोस्ती और रिश्ता दिनों दिन मजबूत हो.

इससे पहले अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियों ने भी एक बयान में कहा, “संयुक्त राज्य अमेरिका की ओर से मैं India के लोगों को उनके स्वतंत्रता दिवस पर हार्दिक बधाई देता हूं. President ट्रंप और Prime Minister मोदी के बीच व्यक्तिगत संबंधों की बदौलत, अमेरिका-India संबंध लगातार बढ़ रहे हैं और पहले से कहीं अधिक मजबूत हुए हैं. रक्षा और ऊर्जा सुरक्षा से लेकर महत्वपूर्ण खनिजों, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, अंतरिक्ष सहयोग और व्यापार तक, हमारा सहयोग हमारे दोनों देशों और व्यापक हिंद महासागर क्षेत्र को सुरक्षित, मजबूत और अधिक समृद्ध बना रहा है. हमारे दोनों देशों के लोगों के बीच दोस्ती और परिवार के गहरे संबंध एक ऐसी साझेदारी की नींव हैं जो अभिनव, लचीली और भविष्योन्मुखी है. संयुक्त राज्य अमेरिका उस भविष्य की ओर देख रहा है जिसे हमारे दोनों देश मिलकर बनाएंगे.”

वहीं, सिंगापुर के President थरमन शनमुगरत्नम ने India को शुभकामनाएं देते हुए भारत-सिंगापुर के मजबूत और भविष्य उन्मुख व्यापक रणनीतिक साझेदारी को रेखांकित किया. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच करीबी जनसंपर्क इस रिश्ते की महत्वपूर्ण आधारशिला है.

उन्होंने कहा कि दोनों देशों का सहयोग कौशल विकास, डिजिटलाइजेशन, सतत विकास और उन्नत विनिर्माण जैसे नए क्षेत्रों तक विस्तार कर रहा है. उन्होंने भरोसा जताया कि दोनों देश अपनी पूरक क्षमताओं का लाभ उठाते हुए अपने लोगों के हित में सहयोग के नए अवसर तलाशते रहेंगे.

शनमुगरत्नम ने कहा कि सिंगापुर और India की रुचि एक शांतिपूर्ण, खुले और परस्पर जुड़े क्षेत्र के निर्माण में समान है. उन्होंने कहा कि सिंगापुर आसियान के सबसे पुराने संवाद साझेदारों में से एक है और India के साथ व्यापार, डिजिटल अर्थव्यवस्था, ऊर्जा सुरक्षा और ऊर्जा परिवर्तन जैसे क्षेत्रों में क्षेत्रीय एकीकरण और लचीलेपन को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करता रहेगा.

केआर/