रक्सौल के नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष को कार्यकर्ताओं ने किया सम्मानित

नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष का स्वागत करते कार्यकर्ता

मोतिहारी,09 मार्च .रक्सौल विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा के हरैया स्थित निवास पर गुरूवार रक्सौल भाजपा के चारो मंडल रक्सौल नगर परिषद, रक्सौल ग्रामीण, आदापुर, भवानीपुर की संयुक्त बैठक आयोजित की गई.

इस दौरान सांगठनिक जिला रक्सौल के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया.साथ ही उनके नेतृत्व में भाजपा के और मजबूत होने का आशा व्यक्त किया गया.इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा को संसद के संयुक्त अधिवेशन में दिए गए अभिभाषण को भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को पढ़कर सुनाया गया.

मौके पर विधायक सिन्हा ने कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के नेतृत्व में विगत नौ वर्षों में किए मुख्य कार्यों और गरीब कल्याण को प्राथमिकता, अर्थव्यवस्था में तेजी, विकसित भारत का विजन, आजादी के 75 वर्ष से प्रारंभ हुए अमृत काल की हमारी प्राथमिकता व समस्याओं का स्थायी समाधान की ओर बढ़ रहे सफल प्रयास और वैश्विक सहयोग के आधार के रूप में भारत के उदय का उल्लेख किया गया है.उन्होने कहा कि इस अभिभाषण को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सभी मण्डल अध्यक्षों की है.

मौके पर अनुमंडल सांसद (Member of parliament) प्रतिनिधि अजय पटेल, रक्सौल सांसद (Member of parliament) प्रतिनिधि सह जिला प्रवक्ता राजकिशोर राय उर्फ भगत जी, नगर अध्यक्ष कन्हैया सर्राफ, आदापुर मण्डल अध्यक्ष सुभाष सिंह, भवानीपुर मण्डल अध्यक्ष संजीव सागर, विधायक प्रतिनिधि लालबाबू सिंह,उप प्रमुख रक्सौल शम्भू दास, कमलेश कुमार, इन्द्रशन पटेल, समेत अन्य कई प्रमुख भाजपा नेता उपस्थित रहे.