साथ काम किया फिर भी स्क्रीन शेयर नहीं कर पाए फरीदा और फरदीन, अभिनेता ने बयां किया दर्द

Mumbai , 23 जुलाई . हिंदी सिनेमा के मशहूर Actor फरदीन खान ने हाल ही में दिग्गज Actress फरीदा जलाल के साथ मुलाकात की. Thursday को Actor ने इस मुलाकात की झलक social media पर शेयर की.

Actor ने इंस्टाग्राम पर Actress के साथ तस्वीर शेयर की, जिसमें उन्होंने फरीदा जलाल की खुलकर तारीफ करते हुए लिखा, “कई वर्षों बाद हिंदी सिनेमा की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक फरीदा आंटी से दोबारा मिलकर बेहद खुशी हुई. ‘धर्मात्मा’ के समय वह मुझे बचपन से जानती थीं और मैं हमेशा उन्हें बहुत स्नेह और सम्मान के साथ याद करता हूं. खान साहब भी एक Actress के रूप में उनका बहुत सम्मान करते थे और अक्सर कहते थे कि उनके साथ काम करना उन्हें बेहद पसंद था.”

उन्होंने आगे लिखा, “फरीदा आंटी, आपसे कल मिलकर बहुत अच्छा लगा. आपने सचमुच मेरा दिन खास बना दिया. अफसोस की बात है कि यह दूसरी सीरीज है, जिसमें हम दोनों ने साथ काम किया, लेकिन हमारा एक भी सीन साथ नहीं है. उम्मीद है कि तीसरी बार हमें एक साथ स्क्रीन साझा करने का मौका जरूर मिलेगा.”

बता दें कि फरदीन खान और फरीदा जलाल ने मुख्य रूप से साल 2002 की प्रसिद्ध रोमांटिक फिल्म ‘कुछ तुम कहो कुछ हम कहें’ में साथ काम किया था. इस फिल्म में फरीदा जलाल ने फरदीन खान की दादी (बड़ी दादी) का किरदार निभाया था.

वहीं, Actor फरदीन खान और फरीदा जलाल ने संजय लीला भंसाली की लोकप्रिय नेटफ्लिक्स वेब सीरीज ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ में साथ काम किया था. इस फिल्म में फरीदा जलाल ने ‘कुदसिया बेगम’ (नवाब की दादी) का महत्वपूर्ण किरदार निभाया था, तो Actor फरदीन खान ने ‘वली मोहम्मद’ की भूमिका निभाई थी.

फरीदा जलाल लगभग पांच दशक लंबे अपने अभिनय करियर में 200 से अधिक फिल्मों में काम कर चुकी हैं. अपनी बहुमुखी अभिनय क्षमता के लिए मशहूर फरीदा ने कई यादगार भूमिकाएं निभाई हैं. खासकर Bollywood की मुख्यधारा की फिल्मों में उनके सहायक किरदारों को दर्शकों और समीक्षकों ने खूब सराहा है.

एनएस/पीएम