दिल्ली में ‘वर्क फ्रॉम होम’: एनडीएमसी उपाध्यक्ष कुलजीत चहल ने अधिकारियों के साथ की ऑनलाइन बैठक

New Delhi, 20 मई . Prime Minister Narendra Modi की अपील के बाद दिल्ली में सरकारी दफ्तरों और संस्थाओं में Wednesday को ‘वर्क फ्रॉम होम’ की शुरुआत हुई. इसी कड़ी में एनडीएमसी (New Delhi नगर परिषद) के उपाध्यक्ष कुलजीत चहल ने अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक की.

कुलजीत चहल ने से बातचीत में कहा कि आज अपने सभी एचओडी के साथ मिलकर हम ‘वर्क फ्रॉम होम’ की शुरुआत कर रहे हैं. ठीक वैसे ही, जैसे Prime Minister ने सुरक्षित ईंधन, सुरक्षित ऊर्जा और अन्य विभिन्न उपायों के संबंध में राष्ट्र से अपील की थी. दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने भी कहा कि दिल्ली Government और अन्य सभी संस्थान Wednesday को ‘वर्क फ्रॉम होम’ का पालन करेंगे.

उन्होंने कहा, “Prime Minister Narendra Modi ने हम सभी देशवासियों से ईंधन बचाने की अपील की है. हमने इस अपील के बाद अपनी तरफ से पहल शुरू की है. आज सभी एचओडी के साथ ‘वर्क फ्रॉम होम’ करते हुए चर्चा की. हमने आज ऑनलाइन बैठक में ‘भारत-अफ्रीका समिट’ को लेकर समीक्षा की. इस समिट का आयोजन 28 मई से लेकर 31 मई तक दिल्ली में होगा.”

उन्होंने कहा कि दिल्ली Government और बाकी सभी संस्थाएं हर Wednesday को ‘वर्क फ्रॉम होम’ करेंगी. इसी तरह हमने ‘वर्क फ्रॉम होम’ किया है. इसके साथ ही, चहल ने कहा, “सड़कों पर पोस्टर लगाने के लिए एक डिजाइन भी तैयार हो चुका है. ‘भारत-अफ्रीका समिट’ को लेकर भी डिजाइन की शुरुआत हो चुकी है.”

एनडीएमसी उपाध्यक्ष ने कहा कि हमें इस बात पर गर्व होता है कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में हमने जी-20 और एआई समिट का आयोजन अच्छे तरीके से किया. अब हम ‘भारत-अफ्रीका समिट’ को लेकर भी पूरी तरह तैयार हैं. कार्यक्रम में आने वाले विदेशी मेहमान होटलों में रुकते हैं. वे ‘India मंडपम’ की ओर जाते हैं. शहर में दिवाली के त्योहार के जैसी चमक दिखाई दे, इसकी हम पूरी तैयारी कर रहे हैं.

कुलजीत चहल ने कहा कि सबसे स्वच्छ, सबसे सुंदर और सबसे सुरक्षित एनडीएमसी क्षेत्र एक बार फिर समिट में आने वाले मेहमानों का स्वागत करने के लिए तैयार है.

डीसीएच/