
मैनचेस्टर, 25 जून . India ने बांग्लादेश के खिलाफ विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 23वें मुकाबले में 5 विकेट से जीत हासिल की. इसी के साथ ‘विमेन इन ब्लू’ ने सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को कायम रखा है. 34 गेंदों में 53 रन की पारी खेलने वालीं शेफाली वर्मा को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया.
भारतीय टीम 4 में से 3 मैच जीतकर ग्रुप-ए की प्वाइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर है. ‘विमेन इन ब्लू’ 28 जून को अपने अंतिम लीग मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया का सामना करेगी. ऑस्ट्रेलियाई टीम सभी चार मैच जीतकर शीर्ष पर है, जबकि साउथ अफ्रीका 3 में से 2 मैच जीतकर तीसरे पायदान पर है. बांग्लादेश 4 में से 2 मैच गंवाकर चौथे स्थान पर है. Pakistan और नीदरलैंड खिताबी रेस से बाहर है.
Thursday को एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेशी टीम ने 8 विकेट खोकर 136 रन बनाए. बांग्लादेश ने महज 8 रन पर दिलारा अख्तर (4) का विकेट गंवा दिया था. इसके बाद शोभना मोस्तरी ने जुएरिया फिरदौस के साथ दूसरे विकेट के लिए 41 गेंदों में 51 रन की साझेदारी की.
फिरदौस 31 गेंदों में 5 चौकों के साथ 33 रन बनाकर पवेलियन लौटीं, जिसके बाद कप्तान निगार सुल्ताना ने मोर्चा संभाला. उन्होंने शोभना (22) के साथ तीसरे विकेट के लिए 20 रन, जबकि शर्मिन अख्तर (10) के साथ चौथे विकेट के लिए 27 रन की साझेदारी करते हुए बांग्लादेश को शतक के पार पहुंचा दिया. निगार 27 गेंदों में 4 चौकों के साथ 32 रन बनाकर आउट हुईं.
India की तरफ से राधा यादव ने 28 रन देकर 3 विकेट निकाले, जबकि श्री चरणी ने 2 विकेट हासिल किए. रेणुका ठाकुर और नंदिनी शर्मा ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.
इसके जवाब में भारतीय टीम ने 16.5 ओवरों में जीत हासिल कर ली. स्मृति मंधाना ने शेफाली वर्मा के साथ पहले विकेट के लिए 18 गेंदों में 31 रन की साझेदारी की. मंधाना 8 रन का योगदान देकर पवेलियन लौटीं.
इसके बाद शेफाली वर्मा ने यास्तिका भाटिया के साथ दूसरे विकेट के लिए 34 गेंदों में 45 रन जोड़कर जीत की बुनियाद रख दी. शेफाली 34 गेंदों में 1 छक्के और 8 चौकों के साथ 53 रन बनाकर आउट हुईं. इसके बाद तेजी से विकेट गिरे और टीम ने 98 के स्कोर तक अपने 4 विकेट गंवा दिए.
यहां से कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जेमिमा रोड्रिगेज के साथ पांचवें विकेट के लिए 30 रन जोड़कर India को जीत की दहलीज तक पहुंचाया. रोड्रिगेज 15 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हुईं, जिसके बाद कप्तान कौर (नाबाद 13) ने दीप्ति शर्मा (नाबाद 5) के साथ मिलकर टीम को आसान जीत दिलाई. विपक्षी खेमे से रितु मोनी ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए. मारुफा अख्तर, राबिया खान और नाहिदा अख्तर ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.
–
आरएसजी
Skip to content