महिला टी20 विश्व कप: हमारी टीम संतुलित और आत्मविश्वास से भरपूर, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल से पहले इंग्लैंड की कप्तान ब्रंट का बयान

लंदन, 4 जुलाई . आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ Sunday को होने वाले मुकाबले से पहले इंग्लैंड की कप्तान नट साइवर-ब्रंट ने कहा है कि उनकी टीम पिछले दो वर्षों में काफी परिपक्व हुई है और अब पहले की तुलना में अधिक शांत, संतुलित और आत्मविश्वास से भरी हुई है.

लॉर्ड्स में इंग्लैंड ने 2017 महिला वनडे विश्व कप जीता था. फाइनल में इंग्लैंड ने India को 9 रन से हराकर खिताब जीता था. उस मुकाबले में नट साइवर-ब्रंट ने 68 गेंदों पर 51 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली थी. अब कप्तान के रूप में वह इंग्लैंड को 2009 के बाद पहला महिला टी20 विश्व कप खिताब दिलाने के बेहद करीब हैं.

मैच से पहले आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में नट ने कहा कि 2024 टी20 विश्व कप में सेमीफाइनल में जगह बनाने से चूकने के बाद टीम ने अपने खेल और मानसिकता दोनों पर काफी काम किया है. उन्होंने कहा, “2024 के बाद हमने बहुत क्रिकेट खेली है. उस समय हम एक मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे, जिसे स्वीकार करना आसान नहीं था. लेकिन अब हमारी टीम पहले से कहीं ज्यादा शांत और आत्मविश्वास से भरी हुई है.”

उन्होंने आगे कहा कि मौजूदा टीम दबाव की परिस्थितियों से बेहतर तरीके से निPatna सीख चुकी है. हर मैच में कुछ ऐसे पल आते हैं, जब टीम की असली परीक्षा होती है. इस पूरे टूर्नामेंट में हमने कई बार दबाव झेला और हर बार उससे मजबूत होकर बाहर निकले. यही वजह है कि मुझे लगता है कि हम 2024 वाली टीम से बिल्कुल अलग हैं.

नट ने कहा कि ‘होम ऑफ क्रिकेट’ पर फाइनल खेलना हर खिलाड़ी का सपना होता है. हाल ही में इंग्लैंड ने इसी मैदान पर ग्रुप चरण में वेस्टइंडीज को 38 रन से हराया था, जिससे टीम का आत्मविश्वास और बढ़ा है.

इंग्लैंड की कप्तान ने खिलाड़ियों से फाइनल के हर पल का आनंद लेने की अपील की. उन्होंने कहा, “2017 के फाइनल से मैंने यही सीखा था कि इतने बड़े अवसर का भरपूर आनंद लेना चाहिए. हमने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए बहुत मेहनत की है और अब समय है कि मैदान पर अपनी तैयारी और कौशल का प्रदर्शन करें.

पीएके