
दांबुला, 4 अगस्त . श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ Tuesday को खेले गए तीसरे टी20 मैच में Pakistan ने 4 विकेट से जीत हासिल की है. शुरुआती 2 मैच गंवाकर सीरीज पहले ही हार चुकी Pakistan के लिए तीसरा मैच में जीत उसके आत्मविश्वास को निश्चित रूप से बढ़ाएगी.
रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी20 में Pakistan ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. श्रीलंका की टीम 6 विकेट पर 113 रन बना सकी. श्रीलंका की तरफ से कप्तान चमारी अथापथु ने सबसे ज्यादा 34 रन की पारी खेली. 33 गेंदों की पारी में उन्होंने 5 चौके लगाए. इसके अलावा, संजाना काविंदी ने 20 और ईमेशा दुलानी ने 17 रन बनाए.
Pakistan के लिए मोमिमा रियासत ने 2, जबकि उमे हानी, नशरा संधू, तुबा हसन, और आएशा जफर ने 1-1 विकेट लिए.
114 रन का लक्ष्य Pakistan की टीम ने 18.2 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया. Pakistan की तरफ से चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आईं आएशा जफर ने सर्वाधिक 39 रन बनाए. 31 गेंदों पर खेली गई अपनी पारी में जफर ने 6 चौके लगाए. इसके अलावा, कप्तान और पारी की शुरुआत करने उतरीं मुनीबा अली ने 19 और शावल जुल्फिकार ने 21 रन की पारी खेली. सायरा जबीन ने नाबाद 12 रन बनाए.
श्रीलंका की तरफ से गेंदबाजी में भी कप्तान चमारी अथापथु ने शानदार प्रदर्शन किया और 4 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट लिए. इसके अलावा, कविशा दिल्हाड़ी ने 4 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट लिए. निमाशा मीपागे को 1 विकेट मिला.
Pakistan के लिए मैच विजयी 39 रन की पारी खेलने और 1 विकेट लेने वाली आएशा जफर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. वहीं, सीरीज में 123 रन बनाने वाली श्रीलंका की इमेशा दुलानी को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया.
श्रीलंका ने पहला और दूसरा मैच 6-6 विकेट से जीतकर टी20 सीरीज 2-1 से अपने नाम की.
–
पीएके
Skip to content