
एमस्टवीन (नीदरलैंड्स), 20 अगस्त . एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप में India और इंग्लैंड के बीच खेला गया पूल डी का मुकाबला गोलरहित ड्रॉ पर समाप्त हुआ. India की गोलकीपर सविता पूनिया इंग्लैंड के सामने ‘दीवार’ बनकर खड़ी रहीं. इस ड्रॉ के साथ ही भारतीय टीम ने अगले दौर में जगह बना ली है.
India के लिए मैच की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और टीम ने गोल करने के कई मौके गंवाए. इश्किा ने पहले क्वार्टर में इंग्लैंड के डिफेंस को भेदते हुए शानदार शॉट लगाया, लेकिन वह गोलकीपर को मात नहीं दे सकीं. पेनल्टी कॉर्नर पर नवनीत द्वारा लगाए गए शॉट को अमान्य घोषित कर दिया गया. इसके बाद India को दो गोल करने के चांस मिले, लेकिन टीम इनका फायदा उठाने में नाकाम रही.
दूसरे क्वार्टर में India ने आक्रामक खेल दिखाया और इंग्लैंड के डिफेंस पर लगातार दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन टीम गोल करने में सफल नहीं हो सकी. दूसरे क्वार्टर के अंत में इंग्लैंड के पास गोल करने का एक शानदार मौका आया, लेकिन ज्योति ने इसे गोल में तब्दील नहीं होने दिया.
तीसरे क्वार्टर में इंग्लैंड की टीम पूरी तरह से हावी नजर आई और टीम की ओर से एक के बाद एक अटैकिंग शॉट्स खेले गए. हालांकि, India की गोलकीपर सविता पूनिया गोल पोस्ट के सामने डटकर खड़ी रहीं और उन्होंने इंग्लैंड के अरमानों पर हर बार पानी फेरा. इंग्लैंड की टीम कई बार पेनल्टी कॉर्नर भी हासिल किए, लेकिन उन्हें गोल करने में सफलता नहीं मिल सकी.
चौथे क्वार्टर की शुरुआत भारतीय टीम ने दमदार अंदाज में की, लेकिन जल्द ही इंग्लिश टीम India के डिफेंस पर हावी हो गई. इंग्लैंड को लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले, पर गोलकीपर सविता और India के मजबूत डिफेंस ने दोनों ही बार उनकी कोशिशों को नाकाम कर दिया. इस ड्रॉ के साथ ही India ने अगले दौर में जगह बना ली है, जबकि इंग्लैंड का सफर टूर्नामेंट में समाप्त हो गया है. मैच के बाद इंग्लैंड की खिलाड़ी मैदान पर ही भावुक हो गईं.
–
एसएम/डीकेपी
Skip to content