
Mumbai , 2 मई . Maharashtra में महालक्ष्मी सरस प्रदर्शनी 2026 को लेकर गृह राज्य मंत्री योगेश रामदास कदम ने कहा कि इसमें लगातार हो रहा बदलाव लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो रहा है, जिससे महिलाओं का सबसे ज्यादा फायदा हो रहा है.
Maharashtra के गृह राज्य मंत्री योगेश रामदास कदम ने समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम कई वर्षों से होता आ रहा है. Prime Minister Narendra Modi ने महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का जो सपना देखा है, वह पूरा होना चाहिए. इसके लिए हमारी Government लगातार प्रयास कर रही है और लोगों को जागरूक कर रही है.
उन्होंने कहा कि हमारे यहां महिलाओं के लिए रोजगार के लिए कई योजनाएं चल रही हैं. इसी तरह अगर वह अपना कुछ रोजगार शुरू करना चाहती है, तो उसके लिए Government की तरफ से उनकी सहायता भी की जाती है. इस कार्यक्रम के माध्यम से भी प्रदेश की महिलाओं को अपना रोजगार लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है.
मंत्री योगेश रामदास कदम ने कहा कि प्रदेश में लगातार कार्यक्रमों का विस्तार हो रहा है. अधिक से अधिक लोगों को इसका फायदा पहुंच रहा है. हर साल Government की तरफ से कुछ नया काम शुरू करने के लिए प्रेरित किया जाता है, जिससे महिलाओं का विकास तेजी से हो सके. इस बार 40 करोड़ का टर्नओवर होने की आशा है.
पुणे में नाबालिग के साथ बलात्कार और हत्या के मामले पर मंत्री योगेश कदम ने कहा, “जांच अभी जारी है और हमारी पूरी कोशिश है कि उस व्यक्ति को कड़ी से कड़ी सजा मिले. हमारी यही कोशिश है.”
पश्चिम बंगाल चुनाव पर मंत्री योगेश कदम ने कहा, “पश्चिम बंगाल के नागरिकों ने तय कर लिया है कि वे एक विकासोन्मुखी Government चाहते हैं. Prime Minister Narendra Modi के अलावा कोई और विकास नहीं ला सकता. जनता को भाजपा Government पर विश्वास है और ये बात टीएमसी को भी पता है. जनता ने पूरा मन बना लिया है. 4 मई के परिणाम के साथ सबको ये जानकारी मिल जाएगी. जो पार्टी जनता की बातों को ध्यान नहीं देती है, उसे जनता हटा देती है. यही पश्चिम बंगाल में होने वाला है.”
–
Skip to content