‘मन की बात’ में गूंजी बिजनौर की महिला शक्ति, ‘विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल टी’ बनी आत्मनिर्भरता का राष्ट्रीय मॉडल: केशव प्रसाद मौर्य

Lucknow, 26 जुलाई . उत्तर प्रदेश के उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi द्वारा ‘मन की बात’ कार्यक्रम में बिजनौर की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से तैयार ‘विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल टी’ का उल्लेख किया जाना प्रदेश की लाखों ग्रामीण महिलाओं के लिए गौरव और प्रेरणा का विषय है.

उन्होंने कहा कि यह पहल महिला सशक्तिकरण, स्थानीय उत्पादों के संवर्धन और आत्मनिर्भर India अभियान की सफलता का सशक्त उदाहरण है.

उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi द्वारा ‘मन की बात’ कार्यक्रम में बिजनौर जिले की महिलाओं द्वारा तैयार ‘विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल टी’ का उल्लेख किया जाना उत्तर प्रदेश के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लाखों महिलाओं के लिए सम्मान और प्रेरणा का विषय है.

उन्होंने कहा कि Prime Minister के नेतृत्व में ‘वोकल फॉर लोकल’, ‘आत्मनिर्भर भारत’ और महिला सशक्तिकरण के अभियान को लगातार नई मजबूती मिल रही है और बिजनौर का यह मॉडल उसी परिवर्तनकारी सोच का सशक्त उदाहरण है.

उपChief Minister ने कहा कि बिजनौर के विकास खंड कोतवाली के ग्राम लखीवाला की स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं द्वारा तैयार की जा रही ‘विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल टी’ स्थानीय संसाधनों, नवाचार और महिला उद्यमिता का उत्कृष्ट मॉडल बनकर उभरी है. लेमनग्रास, गिलोय, मुलेठी, तुलसी, कच्ची हल्दी, दालचीनी, इलायची और सौंफ जैसी प्राकृतिक सामग्री से तैयार यह हर्बल टी करीब एक लाख रुपये की शुरुआती पूंजी से शुरू होकर आज देश के प्रतिष्ठित संस्थानों तक अपनी पहचान बना चुकी है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी अपनी संभावनाएं मजबूत कर रही है.

उन्होंने इस उपलब्धि के लिए स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं और पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि Prime Minister द्वारा ‘मन की बात’ में इस पहल का उल्लेख ग्रामीण महिलाओं के आत्मविश्वास को नई ऊर्जा देगा. साथ ही स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और वैश्विक बाजार तक पहुंचाने के अभियान को भी गति मिलेगी.

मौर्य ने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाओं की मेहनत, गुणवत्ता, समर्पण और नवाचार ने यह साबित कर दिया है कि ग्रामीण India की महिलाएं केवल स्वरोजगार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि रोजगार सृजन और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं.

उन्होंने बताया कि दिसंबर 2023 में जिला प्रशासन, बिजनौर की पहल पर स्थापित ‘विदुर प्रेरणा स्वदेशी’ आज एक सफल सामुदायिक ब्रांड के रूप में स्थापित हो चुका है. वर्तमान में इस ब्रांड के तहत 160 से अधिक उत्पादों का उत्पादन और विपणन स्वयं सहायता समूहों द्वारा किया जा रहा है. ब्रांड का कारोबार 12 करोड़ रुपये से अधिक पहुंच चुका है. इसके उत्पाद 100 से अधिक ‘विदुर प्रेरणा स्वदेशी’ आउटलेट्स और 64 से अधिक ‘विदुर प्रेरणा कैफे’ के माध्यम से उपलब्ध हैं. हर्बल टी का विपणन मुरादाबाद समेत अन्य जिलों में भी किया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि यह ब्रांड ग्रामीण महिलाओं को स्थायी बाजार उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनके उत्पादों के प्रभावी विपणन का मजबूत माध्यम बना है.

इसी पहल के चलते बिजनौर में 30 हजार से अधिक ‘लखपति दीदियों’ के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान मिला है. पूरी सप्लाई चेन और विपणन व्यवस्था को डिजिटल बनाया गया है, जिसके तहत वेब पोर्टल और मोबाइल एप के जरिए ऑर्डर प्रबंधन, उत्पाद ट्रेसबिलिटी, इन्वेंट्री और वितरण प्रणाली का संचालन किया जा रहा है.

राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मिशन निदेशक अरुण कुमार ने बताया कि ‘विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल टी’ का प्रदर्शन प्रयागराज महाकुंभ, New Delhi के सुंदर नर्सरी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय फूड फेस्टिवल समेत कई राष्ट्रीय आयोजनों में किया जा चुका है. इन आयोजनों में अमेरिका, यूरोप सहित कई देशों से आए आगंतुकों और संभावित खरीदारों ने इस उत्पाद में विशेष रुचि दिखाई.

उन्होंने बताया कि संबंधित स्वयं सहायता समूह नीति आयोग की आवश्यकताओं के अनुरूप उत्पादों की सफलतापूर्वक आपूर्ति भी कर चुका है, जो इस ब्रांड की गुणवत्ता, विश्वसनीयता और बढ़ती प्रतिष्ठा का प्रमाण है.

विकेटी/डीकेपी