महिला आरक्षण बिल का विरोध करने वाले दलों को देख रहीं महिलाएं, मिलेगा जवाब: दिलीप जायसवाल

Patna, 16 अप्रैल . भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप जायसवाल ने महिला आरक्षण विधेयक (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) का समर्थन करते हुए कहा कि इस बिल का विरोध करने वाले दलों पर महिलाएं नजर रख रही हैं और उन्हें जल्द ही इसका जवाब मिलेगा.

दिलीप जायसवाल ने कहा कि यह विधेयक राजनीति में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए लाया गया है.

जायसवाल ने कहा कि भाजपा और एनडीए के चुनावी घोषणापत्र में Prime Minister Narendra Modi ने स्पष्ट रूप से India की आधी आबादी, यानी महिलाओं के Political सशक्तिकरण के लिए इस आरक्षण का प्रावधान किया था.

उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि कोई भी दल हो, अगर वह इस विधेयक का विरोध करने की मानसिकता रखता है तो देश की महिलाएं उसे देख रही हैं. जिस दिन महिलाएं पूरी तरह जाग जाएंगी, उस दिन ऐसे विरोधी दलों को भगा दिया जाएगा.

दिलीप जायसवाल ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को उनके हक दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और भाजपा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है.

दूसरी ओर दिलीप जायसवाल ने बिहार से राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ग्रहण करने पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, जदयू के वरिष्ठ नेता रामनाथ ठाकुर, भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवेश कुमार को बधाई दी.

उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी के प्रखर नेतृत्व, दीर्घकालिक सार्वजनिक अनुभव और अटूट संकल्पशक्ति से देश के उच्च सदन में बिहार के हितों को एक नई मजबूती मिलेगी. आप तीनों का लंबा Political अनुभव और जन-सरोकारों के प्रति संवेदनशीलता ‘विकसित बिहार’ और ‘सशक्त भारत’ के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगी.

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने पर दिलीप जायसवाल ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दायित्व अनुभव, समर्पण और जनसेवा के प्रति आपकी प्रतिबद्धता का सम्मान है. विश्वास है कि आपके नेतृत्व में बिहार की आवाज संसद में और अधिक मजबूती से गूंजेगी तथा विकास की गति को नई दिशा मिलेगी.

डीकेएम/डीकेपी