पटना में महिलाओं ने स्कूटी रैली के जरिए एकजुटता का दिया संदेश, पीएम मोदी का जताया आभार

Patna, 16 अप्रैल . केंद्र की एनडीए Government के नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रति आभार जताते हुए Thursday को Patna की महिलाओं ने स्कूटी रैली के माध्यम से महिला सशक्तिकरण और एकजुटता का संदेश दिया.

Patna उच्च न्यायालय के पास स्थित आंबेडकर पार्क से स्कूटी पर सवार सैकड़ों महिलाओं के जत्थे को भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह तथा Patna की उपमहापौर रेशमी चंद्रवंशी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. स्कूटी पर सवार होकर Prime Minister Narendra Modi का आभार प्रकट करते हुए ये महिलाएं महिला कॉलेज के रास्ते आयकर गोलंबर से मिलर स्कूल तक गईं और पुनः इनकम टैक्स स्थित जेपी गोलंबर पर लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रैली समाप्त हुई.

इस दौरान महिलाएं हाथों में प्लेकार्ड और बैनर के जरिए मोदी Government द्वारा 106वें संशोधन के माध्यम से संसद और राज्य की विधानसभाओं में एक तिहाई सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित करने के ऐतिहासिक फैसले का स्वागत कर रही थीं. इस अवसर पर श्रेयसी सिंह ने कहा कि विधायिका में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटों का आरक्षण देश के निर्माण में महिलाओं की भागीदारी को सुनिश्चित करने वाला कदम है. महिलाएं घर-परिवार की जिम्मेदारी को तो सदियों से भलीभांति निभाती चली आई हैं, लेकिन अब राजनीति में भी उन्हें नए अवसर मिलेंगे. संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की आवाज अब पूरे देश और प्रदेशों में सुनाई देगी.

उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, जो नारी शक्ति को सशक्त आवाज प्रदान करेगी. नारी शक्ति वंदन अधिनियम का प्रभावी क्रियान्वयन महिलाओं की Political भागीदारी को बढ़ाएगा. उपमहापौर रेशमी चंद्रवंशी ने कहा कि Government का यह कदम महिलाओं को गौरवान्वित करने वाला है और हम सभी महिलाएं Prime Minister मोदी का आभार प्रकट करते हैं.

एमएनपी/एएमटी