दिल्ली: सीएम से मिलकर महिलाएं हुईं भावुक; विद्या वाहिनी योजना के तहत बांटी साइकिलें

New Delhi, 10 अगस्त . दिल्ली विधानसभा में Monday को Chief Minister रेखा गुप्ता से मिलकर कई महिला लाभार्थी भावुक हो गईं. Chief Minister ने लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए ‘विद्या वाहिनी योजना’ के तहत छात्राओं में साइकिलें बांटीं.

सीएम रेखा गुप्ता ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि दिल्ली Government लड़कियों का आत्मविश्वास बढ़ाने और उनके सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है.

Chief Minister ने कहा, “दिल्ली Government प्रदेश की बेटियों का आत्मविश्वास बढ़ाना चाहती है. हमारी Government उनके साथ खड़ी है ताकि वे अधिक आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें. हम उनकी सुरक्षा, सम्मान, स्वास्थ्य और भलाई से जुड़ी हर जरूरत को पूरा करना चाहते हैं ताकि जन्म के समय से ही लड़की को ‘लखपति योजना’ के माध्यम से सशक्त बनाया जा सके.”

उन्होंने लड़कियों को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करने पर Government के फोकस पर भी जोर दिया.

उन्होंने कहा, “हम यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं कि जैसे ही कोई लड़की बड़ी होकर 9वीं कक्षा में पहुंचे, उसे साइकिल मिले और वह अधिक स्वतंत्र बने. इसके अलावा Prime Minister Narendra Modi द्वारा कई योजनाएं शुरू की गई हैं, जिनका उद्देश्य देशभर में लड़कियों और महिलाओं को सशक्त बनाना है.”

‘विद्या वाहिनी योजना’ के तहत Chief Minister गुप्ता ने छात्राओं को साइकिलें बांटीं. इस कदम का उद्देश्य शिक्षा तक पहुंच में सुधार करना और लड़कियों के स्कूल जाने को प्रोत्साहित करना है.

इस बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और विधायक ‘लक्ष्मी योजना’ को लागू करने में बाधा डालने की कोशिश कर रहे थे. पूर्व BJP MP रमेश बिधूड़ी के नेतृत्व में विपक्ष की नेता आतिशी के कार्यालय के बाहर भी एक अलग विरोध प्रदर्शन किया गया.

भाजपा नेता हरीश ओबेरॉय ने से ​​बात करते हुए कहा कि महिलाएं अपनी नाराजगी जाहिर करने के लिए ‘आप’ विधायकों के आवासों और कार्यालयों के बाहर जमा हुई थीं.

ओबेरॉय ने कहा, “ये सभी महिलाएं आम आदमी पार्टी के विधायकों के रुख का विरोध करने आई हैं. हमारी सम्मानित Chief Minister रेखा गुप्ता ने ‘लक्ष्मी योजना’ शुरू की है, जिसके तहत महिलाओं को 2,500 रुपए मिलेंगे. हालांकि जब विधानसभा में इस मुद्दे पर चर्चा हुई तो ‘आप’ विधायकों ने इसका विरोध किया और सदन से बाहर चले गए.”

एएसएच/