
New Delhi, 10 अगस्त . दिल्ली विधानसभा में मानसून सत्र जारी है. सत्र के दूसरे दिन Monday को ‘लक्ष्मी योजना’ को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष में जमकर तकरार हुई. स्पीकर विजेंद्र गुप्ता
ने जैसे ही Chief Minister रेखा गुप्ता को बोलने के लिए कहा, विपक्ष ने जोरदार हंगामा शुरू कर दिया. Chief Minister का जवाब सुनने पहले ही आम आदमी पार्टी के सदस्यों ने सदन से वॉकआउट कर दिया.
Chief Minister रेखा गुप्ता ने लक्ष्मी योजना से जुड़ी तीन बच्चों की मां को अपात्र मानने वाली शर्त पर जवाब देते हुए कि महिलाएं केवल बच्चा पैदा करने की मशीन नहीं हैं. उन्होंने कहा कि बार-बार बच्चा पैदा करने से महिला के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है, ऐसे में दिल्ली Government महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर सजग और सतर्क है. यही वजह है कि लक्ष्मी योजना में तीन बच्चों की मां को अपात्र बनाने वाली शर्त रखी गई है ताकि हमारी माताएं-बहनें सुरक्षित और स्वस्थ्य रहें. उन्होंने कहा कि यह शर्त किसी एक जाति और धर्म के लिए नहीं, बल्कि सभी महिलाओं के लिए हैं, क्योंकि Government के लिए सभी महिलाओं का स्वास्थ्य महत्वपूर्ण है.
Chief Minister ने योजना का महत्व समझाते हुए कहा कि हमारी महिलाएं दिन-रात घरों में काम करती हैं, लेकिन उनके काम की कोई इकोनॉमिक वैल्यू नहीं आंकी जाती. इसके साथ ही महिलाएं घर चलाने के लिए एक-एक पैसा जोड़ती हैं और उसे बचाकर रखती हैं. जब भी परिवार पर कोई संकट पड़ता है तो ये महिलाएं अपना पैसा लेकर सामने आती हैं और परिवार को मुसीबत से बाहर निकालती हैं. यह दिल्ली लक्ष्मी योजना उन महिलाओं के लिए ही है.
Chief Minister रेखा गुप्ता ने आप Government पर तीस हजार करोड़ रुपए के घोटाले का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि चाहे बिजली कंपनियों का बकाया हो या फिर शिक्षा क्षेत्र से जुड़ा कर्ज, दिल्ली Government और दिल्ली वालों को आप Government की कारगुजारियों का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है.
–
एमएस/
Skip to content