इस सरकार में महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार हो रहा है: पप्पू यादव

पूर्णिया, 8 अगस्त . पूर्णिया से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने ई20 मुद्दे, भरत तिवारी प्रकरण और Jharkhand विरोध प्रदर्शन में महिलाओं के साथ हुए दुर्व्यवहार पर अपनी बात रखी.

उन्होंने Saturday को पत्रकारों से बातचीत में महिलाओं के साथ बदसलूकी की आलोचना की. उनके मुताबिक, इस Government में महिलाओं से अत्याचार के मामलों में इजाफा हुआ है. स्थिति ऐसी हो चुकी है कि इन लोगों के लिए बेटी कोई मायने नहीं रखती है. ये लोग वैसे तो ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसा नारा देते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि मौजूदा समय में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. Jharkhand आंदोलन में हिस्सा लेने वाली लड़कियों को चिन्हित करके उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाएगा.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ई-20 को लेकर सवाल खड़े किए. जिस पर पप्पू पादव ने अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि इथेनॉल के संबंध में केंद्रीय कैबिनेट की ओर से फैसला लिया गया. कैबिनेट की अध्यक्षता Prime Minister मोदी करते हैं. यह Government देशभर के लोगों की गाड़ियों को बर्बाद करने पर आमादा हो चुकी है. हमारा सीधा-सा सवाल है कि आपने इथेनॉल लाने का फैसला किसके दबाव में किया है. ऐसा करके आप पूरे देश की जिंदगी खराब करने की कोशिश कर रहे हैं.

इसके अलावा, उन्होंने भरत तिवारी प्रकरण को लेकर भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि अभी तक उनके परिवार की किसी ने भी मदद नहीं की है. उनकी पत्नी की ओर से भी बयान आ चुका है. भरत तिवारी की मां भी अपने बयान में इस बात की पुष्टि कर चुकी हैं कि हमें एक रुपए की मदद भी नहीं मिली है. पहले इस परिवार से झूठ बोला गया. इसके बाद परशुराम परिवार का मजाक बनाने की कोशिश की गई. इतना ही नहीं, शहीद के परिवार को गाली देने का भी काम किया गया.

पप्पू यादव ने कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि पहले इस परिवार की कोई मदद नहीं की गई. इसके बाद इस परिवार का मजाक बनाने की भी कोशिश की गई. भरत तिवारी के परिवार को अब तक Government की ओर से कोई मदद नहीं मिली है.

एसएचके/डीकेपी