
New Delhi, 31 जुलाई . महिला यात्रियों के लिए राहत की बात है कि दिल्ली Government ने उन्हें 15 अगस्त तक डीटीसी बसों में मुफ्त सफर के लिए पिंक टिकट इस्तेमाल करने की इजाजत दे दी है. एक अधिकारी ने Friday को यह जानकारी दी.
अधिकारी ने बताया कि इस फैसले से मुफ्त सफर के लिए जरूरी ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ (एनसीएमसी) के इस्तेमाल की समय-सीमा अपने-आप 1 अगस्त से बढ़कर 16 अगस्त हो गई है.
ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर पंकज कुमार सिंह ने बताया कि बदले हुए फैसले के मुताबिक, कंडक्टर 15 अगस्त की आधी रात तक पिंक टिकट जारी करते रहेंगे, जबकि ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ का इस्तेमाल अनिवार्य रूप से 16 अगस्त से लागू होगा.
उन्होंने कहा कि यह फैसला स्मार्ट कार्ड-आधारित सिस्टम में आसानी से बदलाव करने और यह पक्का करने के लिए लिया गया है कि इस बदलाव के दौरान किसी भी पात्र यात्री को कोई परेशानी न हो.
उन्होंने बताया कि 31 जुलाई तक कुल 17.04 लाख पिंक कार्ड जारी किए जा चुके हैं, जो इस पहल के प्रति महिला यात्रियों की जबरदस्त प्रतिक्रिया को दिखाता है.
पंकज कुमार सिंह ने कहा कि समय-सीमा बढ़ाने का फैसला पूरी तरह से महिला यात्रियों के हित में लिया गया है, ताकि हर पात्र लाभार्थी को ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ हासिल करने के लिए काफी समय मिल सके.
उन्होंने कहा कि सभी महिला यात्रियों को 16 अगस्त से पहले अपने एनसीएमसी कार्ड बनवा लेने चाहिए और बिना किसी रुकावट के मुफ्त सफर की सुविधा का लाभ उठाते रहना चाहिए.
उन्होंने कहा कि अधिकारियों को बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान चलाने और हर संभव मदद देने के निर्देश दिए गए हैं ताकि सभी के लिए यह बदलाव आसानी से हो सके.
10 जुलाई को जारी पिछले सर्कुलर के अनुसार, 1 अगस्त से डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा के लिए सिर्फ वैध ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ (एनसीएमसी) वाली महिला यात्री ही पात्र थीं. हालांकि, यह सुनिश्चित करने के लिए कि सभी पात्र महिलाओं को कार्ड प्राप्त करने के लिए पर्याप्त समय मिले, Government ने मौजूदा मुफ्त यात्रा व्यवस्था को 15 अगस्त तक जारी रखने का फैसला किया है.
पंकज कुमार सिंह ने कहा कि दिल्ली Government यह सुनिश्चित करने की पूरी कोशिश कर रही है कि यह बदलाव सुचारू, नागरिक-अनुकूल और बिना किसी परेशानी के हो.
उन्होंने कहा कि सभी बस डिपो मैनेजरों, क्षेत्रीय मैनेजरों और कंडक्टरों को जन-जागरूकता अभियान तेज करने और संशोधित समय-सीमा से पहले महिलाओं को उनके ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ प्राप्त करने में मदद करने के निर्देश दिए गए हैं.
–
एमएस/
Skip to content