बेंगलुरु की झील में सूटकेस में बंद मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

Bengaluru, 21 जुलाई . Bengaluru के बाहरी इलाके में Tuesday को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जब एक झील में तैरते हुए सूटकेस के अंदर एक महिला का शव मिला.

महिला का शव जिस सूटकेस में मिला, उसे रामोहल्ली झील से बरामद किया गया. यह क्षेत्र Bengaluru के दक्षिण-पश्चिम डिवीजन के कुंबलगोडु Police थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने झील में एक सूटकेस तैरता हुआ देखा और इसकी सूचना Police को दी. सूचना मिलते ही Police की टीम मौके पर पहुंची और सूटकेस को झील से बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की.

Police को आशंका है कि शव को दो से तीन दिन पहले झील में फेंका गया होगा. हालांकि, मृत महिला की पहचान और उसकी मौत की परिस्थितियों का अभी तक पता नहीं चल पाया है.

वरिष्ठ Police अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया. Police इस मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है.

दक्षिण-पश्चिम डिवीजन की Police उपायुक्त (डीसीपी) अनीता हड्डन्नावर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि फिलहाल ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है. प्रारंभिक जांच पूरी होने के बाद ही विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी.

बता दें कि मार्च 2025 में भी Bengaluru में सूटकेस हत्याकांड का मामला सामने आया था. उस मामले में प्रोजेक्ट मैनेजर राकेश राजेंद्र खेडेकर (36) ने अपनी पत्नी गौरी अनिल सांबेकर (32) की चाकू मारकर हत्या कर दी थी और शव को ट्रॉली सूटकेस में भरकर डोड्डाकाम्मनहल्ली स्थित अपने किराए के डुप्लेक्स घर में छोड़ दिया था. बाद में वह शहर से फरार हो गया था, लेकिन Bengaluru Police ने उसे पुणे से पकड़ लिया था. जांच और आरोपी के कबूलनामे में सामने आया था कि घरेलू विवाद के चलते उसने हत्या की थी.

इसके अलावा, जून 2025 में Bengaluru Police ने 17 वर्षीय एक लड़की की मौत के मामले में एक नाबालिग सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया था. लड़की का शव शहर के चंदापुरा इलाके में रेलवे ट्रैक के पास एक सूटकेस में मिला था.

लड़की मूलरूप से बिहार की रहने वाली थी. बताया गया था कि एक व्यक्ति उसे शादी का झांसा देकर 18 मई को कर्नाटक लेकर आया था. उसका शव 21 मई को एक रेलवे पुल के पास मिला था. मामले का मुख्य आरोपी 30 वर्षीय आशीक कुमार था, जो एक फैक्ट्री में हेल्पर के रूप में काम करता था.

एएमटी/डीकेपी