
चतरा, 26 जून . Jharkhand के चतरा जिले में बिहार सीमा से सटे हंटरगंज थाना क्षेत्र की एक बंद पत्थर खदान से Friday को एक महिला का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. शव पानी में तैरता मिला. Police ने हत्या कर शव ठिकाने लगाए जाने की आशंका के मद्देनजर जांच शुरू कर दी है.
महिला की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है. घटना हंटरगंज प्रखंड की नावाडीह पनारी पंचायत के जाजलो बाजार स्थित बंद पत्थर खदान की है.
Friday को स्थानीय ग्रामीणों ने खदान के पानी में एक महिला का शव तैरता देखा. इसके बाद इसकी सूचना हंटरगंज थाना Police को दी गई. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रभात कुमार Police बल के साथ मौके पर पहुंचे. Police ने शव को पानी से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, चतरा भेज दिया.
Police मृतका की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि शव काफी फूल चुका था, जिससे आशंका जताई जा रही है कि वह दो से चार दिन से पानी में पड़ा हो सकता है. ग्रामीणों ने आशंका व्यक्त की है कि महिला की हत्या किसी अन्य स्थान पर करने के बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को बंद खदान में फेंका गया होगा. Police सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.
अधिकारियों के अनुसार, घटनास्थल बिहार-Jharkhand सीमा के निकट स्थित है. ऐसे में यह भी जांच की जा रही है कि घटना कहीं अन्यत्र तो नहीं हुई और शव को बाद में इस सुनसान खदान में लाकर फेंका गया हो. बताया जाता है कि जिस पत्थर खदान से शव मिला है, वह पिछले करीब 20 वर्षों से बंद है और उसमें गहरा पानी भरा हुआ है.
Police आसपास के थाना क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों का भी मिलान कर रही है. Police ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
–
एसएनसी/एसके
Skip to content