
New Delhi, 16 जुलाई . राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बुद्ध विहार-कंझावला रोड पर Thursday को सड़क हादसे में तेज गति से आ रहे लोडेड डंपर ने एक महिला को कुचल दिया. हादसा इतना भयावह था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई. डंपर चालक घटना वाहन छोड़कर फरार हो गया.
सूचना मिलते ही अमन विहार थाना Police और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे. Police को शव निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया.
Police के अनुसार, शव की शिनाख्त प्रियंका के रूप में हुई, जो दिल्ली के रोहिणी इलाके की रहने वाली थीं.
शव को सड़क से हटाने के बाद Police ने यातायात को सामान्य कराया. अमन विहार Police ने हादसे में शामिल डंपर को जब्त कर लिया है और पूरे मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है. फरार चालक की तलाश जारी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
यह दर्दनाक हादसा ऐसे समय हुआ है, जब एक दिन पहले ही सिंघु बॉर्डर के पास ड्यूटी के दौरान ट्रैफिक नियंत्रित कर रहे दिल्ली ट्रैफिक Police के एक हेड constable की तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से मौत हो गई थी.
पिछले सप्ताह भी दिल्ली में एक हिट एंड रन मामले ने लोगों को झकझोर दिया था. दिल्ली Police ने मर्सिडीज कार के चालक को गिरफ्तार किया था, जिसने 5 जुलाई को उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी बस स्टैंड के पास आउटर रिंग रोड पर एक स्कूटी सवार को टक्कर मारकर फरार हो गया था.
यह हादसा जीटीके बाईपास पर आईएसबीटी की ओर जाने वाले मार्ग पर फुटओवर ब्रिज के पास हुआ था. Police को सूचना मिली थी कि सड़क दुर्घटना में एक स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है. उसे तुरंत बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान दीपक (29) के रूप में हुई, जो दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके के निवासी थे.
दिल्ली Police के मुताबिक, जांच के दौरान पीसीआर कॉल के जरिए जानकारी मिली कि एक मर्सिडीज कार ने स्कूटी को टक्कर मारी थी और चालक मौके से फरार हो गया था. इसके बाद Police ने वाहन का पता लगाया और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 133 के तहत वाहन मालिक को नोटिस जारी किया. जांच में सामने आया कि हादसे के समय अंश प्रताप सिंह कार चला रहा था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
–
Skip to content