
नोएडा, 19 जून . नोएडा के सेक्टर-142 थाना क्षेत्र स्थित गुलशन इकेबाना सोसाइटी में Friday को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक महिला ने कथित रूप से ऊंची इमारत से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद सोसाइटी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए.
Police से प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना सेक्टर-142 को सूचना मिली कि गुलशन इकेबाना सोसाइटी के टावर-ए से वर्षा गोयल नामक महिला ने ऊपर से कूदकर अपनी जान दे दी है. सूचना मिलते ही थाना Police तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया.
Police ने महिला के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की तथा पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतका की पहचान वर्षा गोयल पत्नी संजीव गोयल के रूप में हुई है. Police ने घटना की जानकारी मृतका के परिजनों को दे दी है. परिजनों के पहुंचने के बाद उनसे भी पूछताछ की जाएगी, ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके. प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि Police किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है.
Police अधिकारियों का कहना है कि घटना से संबंधित साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं. सोसाइटी परिसर में लगे cctv कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि घटना के समय की परिस्थितियों का सही आकलन किया जा सके. Police यह भी जांच कर रही है कि महिला किसी मानसिक तनाव, पारिवारिक विवाद, स्वास्थ्य संबंधी समस्या या अन्य किसी कारण से परेशान तो नहीं थी. जांच के दौरान परिजनों, परिचितों और सोसाइटी के लोगों से भी जानकारी जुटाई जाएगी.
सेक्टर-142 थाने की Police ने बताया कि मामले में सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सहित अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल, Police ने मामले को जांच के दायरे में रखते हुए सभी संभावित पहलुओं की पड़ताल शुरू कर दी है.
–
पीकेटी/डीकेपी
Skip to content