संस्कृति, शक्ति और स्वैग के साथ बादशाह ने रिलीज किया ‘टटीरी फिर से’, हटाए सभी विवादित लिरिक्स

Mumbai , 14 अप्रैल . पंजाबी सिंगर बादशाह का ‘टटीरी फिर से’ रिलीज हो गया है. टटीरी के बैन के बाद सिंगर ने लिरिक्स में बदलाव करके गानों को दोबारा रिलीज किया है.

इस बार सिंगर ने Haryana की अनूठी संस्कृति को आधुनिक हिप-हॉप को मिलाकर गाना बनाने की कोशिश की है, और इस गाने के ट्रैक को राज्य स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियन सिमरन जागलान ने अपनी आवाज दी है.

बादशाह ने गाने को संस्कृति, ताकत और स्वैग का मिश्रण बताया और गाने को सिर्फ एक गाना नहीं, एक अलग ही एहसास बताया है. गाने में कुछ ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं. गाने के पहले रैप को हटा दिया गया है, जिसमें पहले लड़कियों को लेकर अपशब्द कहे गए थे. इसकी जगह सिंगर ने गाने के बैन के बाद अपने कमबैक को शब्दों में पिरोकर पेश किया है. गाने से स्कूल की ड्रेस में डांस कर रही लड़कियों को हटा दिया गया है और बस वाले सीन भी गायब हैं. गाने में Haryana के बुजुर्गों के स्वैग के साथ और कुछ नए डांस वीडियो को जोड़कर गाने को पूरा किया गया है.

पूरे गाने में सिंगर ने अपने कमबैक और जलवा दिखाने की बात की है. social media पर गाने को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है और फैंस भी गाने को Haryana का डांसिंग नंबर बता रहे हैं.

बता दें कि बादशाह के ‘टटीरी’ गाने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया था कि उन्हें पहले social media और फिर Haryana राज्य महिला आयोग के सामने पेश होकर माफी मांगनी पड़ी थी. गाने में महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया था और बिना इजाजत के सरकारी स्कूल की ड्रेस और बसों का इस्तेमाल किया गया. Haryana राज्य महिला आयोग ने सरकारी स्कूल की ड्रेस और सरकारी बसें प्रोवाइड कराने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की थी.

सिंगर के खिलाफ Haryana में दो जगह First Information Report भी दर्ज हुई थी. रिलीज के कुछ दिन बाद ही गाने को social media से बैन कर दिया गया. हालांकि तीन पहले ही बादशाह ने ‘टटीरी फिर से’ को रिलीज करने का ऐलान किया था. इससे पहले सिंगर ने लंदन के ओ-2 एरिना में भी परफॉर्म किया था, जिसकी डॉक्यूमेंट्री भी रिलीज हुई थी.

एएस