‘नेतृत्व के भरोसे पर खरा उतरेंगे’, नई जिम्मेदारी मिलने के बाद भाजपा नेताओं का संकल्प

jaipur, 17 अगस्त . भाजपा की नई टीम में जिम्मेदारी मिलने के बाद राष्ट्रीय महासचिव गजेंद्र पटेल, राष्ट्रीय सचिव संगीता यादव और रोहन गुप्ता ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताया है. तीनों नेताओं ने कहा कि संगठन ने जिस भरोसे के साथ उन्हें नई जिम्मेदारी दी है, उस पर खरा उतरने के लिए वे पूरी मेहनत करेंगे. नेताओं ने संगठन के विस्तार, विकसित India के लक्ष्य और आगामी चुनावों की रणनीति को लेकर भी अपनी प्राथमिकताएं सामने रखीं.

नई जिम्मेदारी मिलने के बाद गजेंद्र पटेल ने Prime Minister Narendra Modi, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का आभार जताया. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय संगठन में उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है और अब उनकी प्राथमिकता नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरते हुए पार्टी के विस्तार के लिए काम करना होगी. उन्होंने कहा कि भाजपा देश के करीब 70 प्रतिशत हिस्से में Government में है और यह संगठन की ताकत के आधार पर संभव हुआ है. भाजपा संगठन को मजबूत करके ही सत्ता के माध्यम से जनता की सेवा करने का रास्ता तैयार करती है.

उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारी के साथ काम करने का नया तरीका और नई जिम्मेदारियां सामने आएंगी. उन्होंने भरोसा जताया कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता मिलकर काम करेंगे और संगठन की ताकत के आधार पर विकसित India के लक्ष्य को आगे बढ़ाया जाएगा.

भाजपा की राष्ट्रीय सचिव संगीता यादव ने भी नई जिम्मेदारी के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया. उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उनके जैसे कार्यकर्ता पर भरोसा करते हुए बड़ी जिम्मेदारी दी है और वह इस विश्वास पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगी. महिलाओं की भागीदारी और उनके लिए केंद्र Government की योजनाओं का जिक्र करते हुए यादव ने Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व की तारीफ की. उन्होंने कहा कि 2014 के बाद महिलाओं के लिए कई स्तरों पर काम हुआ है. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के साथ-साथ राजनीति में आने की इच्छा रखने वाली महिलाओं को भी आगे बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है. महिला आरक्षण का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण जैसे कदम महत्वपूर्ण हैं.

यादव ने कहा कि महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं और विभिन्न राज्यों में भी Governmentें इस दिशा में काम कर रही हैं. उन्होंने Rajasthan में भी आगामी चुनावों को लेकर सकारात्मक माहौल की उम्मीद जताई.

रोहन गुप्ता ने नई जिम्मेदारी को बड़ी चुनौती बताते हुए कहा कि कार्यकर्ता के रूप में अब उन्हें पहले से ज्यादा मेहनत करनी होगी. उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi, अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और संगठन के वरिष्ठ नेतृत्व के विकसित India के सपने को पूरा करने के लिए संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी ताकत से काम करना होगा.

गुप्ता ने कहा कि आज देश के ज्यादातर राज्यों में भाजपा की Governmentें हैं, ऐसे में जनता की अपेक्षाएं भी भाजपा से ज्यादा हैं. उन्होंने कहा कि पार्टी के सामने चुनौती यह है कि Government के काम और भाजपा का विजन जन-जन तक पहुंचे और जनता की अपेक्षाएं भी Government तक प्रभावी तरीके से पहुंचाई जा सकें. उनकी कोशिश रहेगी कि जनता की समस्याओं और अपेक्षाओं को समझकर उन्हें Government और संगठन के स्तर पर आगे बढ़ाया जाए. नई टीम को संतुलित बताते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व और ऊर्जा को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी संगठन के सभी पदाधिकारियों की है. उन्होंने बताया कि जल्द ही दिल्ली में बैठक होने वाली है, जिसमें आने वाले दिनों की रणनीति पर चर्चा की जाएगी. बैठक में यह तय किया जाएगा कि संगठन किस लक्ष्य के साथ आगे बढ़ेगा और पार्टी की नीतियों, Government के काम और विजन को किस तरह ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जाएगा.

गुप्ता ने कहा कि संगठन को यह भी तय करना होगा कि जनता के सामने कौन-कौन से प्रमुख मुद्दे हैं, किन समस्याओं का समाधान जरूरी है और किन क्षेत्रों में पार्टी तथा Government के काम में सुधार की गुंजाइश है. भाजपा की नई टीम मजबूत और संतुलित है और संगठन सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ेगा.

Rajasthan में आगामी निकाय और नगर परिषद चुनावों को लेकर भाजपा की तैयारियों पर भी रोहन गुप्ता ने प्रतिक्रिया दी. jaipur में हुई बैठक और पार्टी की रणनीतिक चर्चा में Chief Minister भजनलाल शर्मा की मौजूदगी का भी उन्होंने उल्लेख किया. गुप्ता ने कहा कि बैठक के दौरान Rajasthan की जनता में भाजपा Government के काम को लेकर उत्साह देखने को मिला. उन्होंने दावा किया कि Government ने अपने कई वादे पूरे किए हैं और जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने की दिशा में काम किया है. अब चुनौती Government के काम को प्रभावी तरीके से जनता तक पहुंचाने की है. पार्टी यह समझने की कोशिश करेगी कि अलग-अलग क्षेत्रों में जनता की क्या अपेक्षाएं हैं और उन्हें बेहतर तरीके से कैसे पूरा किया जा सकता है.

उन्होंने आगे कहा कि निकाय चुनावों में भाजपा संगठन बूथ और स्थानीय स्तर तक अपनी बात पहुंचाने पर जोर देगा. Government की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाने के साथ-साथ स्थानीय समस्याओं और लोगों की अपेक्षाओं को समझना भी पार्टी की रणनीति का हिस्सा होगा.

/डीकेपी